
सिगरेट छोड़ने से कैंसर, दिल की बीमारी, स्ट्रोक और फेफड़ों की बड़ी बीमारियों का खतरा धीरे-धीरे खत्म होने लगता है- - प्रतीकात्मक तस्वीर (Source- freepik)
Benefits Of Quitting Smoking Hindi: हम सब जानते हैं कि सिगरेट सेहत के लिए बुरी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जैसे ही आप सिगरेट छोड़ते हैं, आपका शरीर ठीक होने लगता है? यूके की सरकारी हेल्थ संस्था एनएचएस (NHS) कहती है कि सिगरेट छोड़ने से न सिर्फ आपकी उम्र बढ़ती है, बल्कि आपके परिवार को भी एक अच्छी और सेहतमंद जिंदगी मिलती है। आइए सीडीसी और एनएचएस से जानते हैं कि सिगरेट छोड़ने से हमारे शरीर को कौन-कौनसे फायदे होते हैं?
खाने का असली स्वाद मिलने लगेगा और चीजों की खुशबू अच्छे से समझ आने लगेगी। सांस फूलना बंद हो जाएगी और फेफड़े खुलकर सांस ले पाएंगे। आप खुद को पहले से कहीं ज्यादा एक्टिव और ऊर्जावान महसूस करेंगे। दिल और मांसपेशियों में खून का बहाव अच्छा होने से चलना-फिरना, दौड़ना या कोई भी शारीरिक काम करना बहुत आसान हो जाएगा। फेफड़े साफ होने से बार-बार होने वाली खांसी, घबराहट और सांस की दिक्कतें दूर हो जाएंगी।
सिगरेट छोड़ने से कैंसर, दिल की बीमारी, स्ट्रोक और फेफड़ों की बीमारियों का खतरा धीरे-धीरे खत्म होने लगता है;
इसके अलावा आपको टाइप-2 डायबिटीज, हड्डियों की कमजोरी (ऑस्टियोपोरोसिस), आंखों की बीमारियां और भूलने की बीमारी (अल्जाइमर) होने का खतरा भी बहुत कम हो जाता है।
कई लोगों को लगता है कि सिगरेट पीने से तनाव, टेंशन या घबराहट कम होती है, लेकिन सच बिल्कुल इसका उल्टा है। सिगरेट छोड़ने के शुरुआती कुछ दिनों के बाद आपकी चिंता, डिप्रेशन और मानसिक तनाव बहुत कम हो जाता है। सिगरेट पीने वालों की तुलना में सिगरेट छोड़ने वाले लोग ज्यादा खुशमिजाज, शांत और पॉजिटिव रहते हैं।
जब आप शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहेंगे, तो अपने परिवार और बच्चों के साथ एक लंबी और खुशहाल जिंदगी बिता पाएंगे। जब बच्चे आपको सिगरेट से दूर देखेंगे, तो उनके भी भविष्य में सिगरेट पीने की आदत पड़ने का चांस बहुत कम हो जाएगा।
जब आप सिगरेट छोड़ते हैं, तो अपने परिवार और दोस्तों को इसके खतरनाक धुएं से बचा लेते हैं। आपके सिगरेट का धुआं (जिसे पैसिव या सेकेंड हैंड स्मोकिंग कहते हैं) दूसरों के फेफड़ों के लिए बहुत खतरनाक होता है, खासकर छोटे बच्चों के लिए। सिगरेट छोड़कर आप उन्हें इस अनचाहे खतरे से बचा लेते हैं।
डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।
Published on:
22 Jun 2026 11:32 am
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
