सेहत के सवाल जवाब

Bad to eat reheated Rice: चावलों को दोबारा गर्म करके खाना आपके लिए हो सकता है हानिकारक

खाने में बचे हुए चावलों से कभी फ्राइड राइस तो कभी बिरयानी बना ली जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं दोबारा खाए जाने वाले ये चावल आपके लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं। आइये जानते हैं कैसे।

2 min read
Reheating rice can be harmful for you
Rice

नई दिल्ली: Bad to eat reheated Rice: अक्सर खाने में चावल ज्यादा बन ही जाते हैं। खाने के बाद बचे हुए चावालों को दोबारा खाने के लिए रख लिया जाता है। इन चावलों से कभी फ्राइड राइस तो कभी बिरयानी बना ली जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं दोबारा खाए जाने वाले ये चावल आपके लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं। आइये जानते हैं कैसे।

पनपने लगते हैं बैक्टीरिया

दरअसल जैसे-जैसे चावल ठंडा होने लगता है उसमें बेसिलस सेरेस नामक बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। हालांकि दोबारा गर्म करने पर चावल से ये बैक्टीरिया नष्ट तो हो जाते हैं, लेकिन उसके तत्व चावल में ही रह जाते हैं, जो आपके लिए जहरीले हो सकते हैं।

इसलिए जब आप दोबारा चावल खाते हैं तो, ये जहरीले तत्व आपके शरीर में घुस जाते हैं और जो फूड प्वाइजनिंग का कारण बनते हैं। जैसे- दस्त, उल्टी, पेट में दर्द, बुखार, ठंड लगना आदि।

फ्रिज में नहीं रखने चाहिए चावल

एक अध्ययन के मुताबिक पके हुए चावलों को फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। क्योंकि इसमें रखने से चावलों में ज्यादा बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। वहीं, इसमें कुछ जीवाणु हो सकते हैं जो खाना पकाने की प्रक्रिया में जीवित रह सकते हैं। इसके अलावा रखे हुए चावलों में बैक्टीरिया पनपने की वजह से चावल के सभी पोष्क तत्व नष्ट हो जाते हैं।

होने लगती हैं पेट से जुड़ी समस्याएं

जिसके कारण चावल खाने से कब्ज होने के साथ पेट में कई तरह समस्या होने लगती हैं, अगर आप भी चावल को दोबारा गर्म करके खाते हैं तो सावधान हो जाएं।

Updated on:
20 Sept 2021 08:40 pm
Published on:
20 Sept 2021 08:01 pm