सेहत के सवाल जवाब

Don’t Consume Honey With These Things: इन चीजों के साथ बिल्कुल ना करें शहद का सेवन, हो सकती है विषाक्तता

Don't Consume Honey With These Things: शहद के गुणों से हम सभी परिचित हैं। लेकिन गलती से भी शहद के साथ इन वस्तुओं का सेवन हमारे लिए परेशानी खड़ी कर सकता है।

3 min read
honey.jpg

नई दिल्ली। Don't Consume Honey With These Things: शहद के फायदों के बारे में आयुर्वेद से लेकर चिकित्सक सभी बताते हैं। शहद को हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना गया है। शहद का स्वाद बहुत ही अच्छा होने के साथ इसमें ढेर सारे विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं। यानी कि शहद में पर्याप्त मात्रा में आयरन, सोडियम, कैल्शियम, आयोडीन, फास्फोरस और विटामिन ए, बी, सी मौजूद होते हैं। जो हमारे स्वास्थ्य पर सकारात्मक असर डालते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ खाद्य पदार्थों का संयोजन बहुत खतरनाक हो सकता है। जिस कारण हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद पदार्थ भी विषाक्त होकर हमें नुकसान पहुंचा सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि शहद के साथ किन चीजों का सेवन करने से हमारी सेहत बिगड़ सकती है...

विशेषज्ञों की मानें तो निम्न वस्तुएं ऐसी हैं, जिनके साथ शहद को कभी नहीं खाना चाहिए-

1. गर्म चीजें और शहद
गर्म चीजों के साथ शहद का सेवन करना हानिकारक माना जाता है। क्योंकि शहद की तासीर स्वयं में गर्म होती है। इसलिए यदि आप गर्म तासीर वाले शहद का सेवन किसी गर्म वस्तु के साथ करते हैं तो आपका पेट गड़बड़ा सकता है। और साथ ही पेट संबंधी कई अन्य बीमारियां भी घेर सकती हैं। जैसे आप अगर गर्म दूध के साथ शहद मिलाकर पीते हैं तो इससे शहर के अच्छे गुण समाप्त होकर वह विषाक्त हो जाता है।

2. मूली और शहद
भूलकर भी कभी मूली और शहद को साथ-साथ नहीं खाना चाहिए। क्योंकि मूली के साथ शहद का सेवन बड़ा हानिकारक होता है। अगर आप शहद और मूली का सेवन एक साथ करते हैं तो, इससे आपके शरीर में टॉक्सिन्स बनते हैं। और ये टॉक्सिन्स आपके शरीर को हानि पहुंचा सकते हैं।

यह भी पढ़ें

3. चाय-कॉफी और शहद
कुछ लोग सोचते हैं कि अगर वह चाय-कॉफी में चीनी के स्थान पर शहद मिलाकर पिएंगे तो उनका वजन नहीं बढ़ेगा। लेकिन आपको बता दें कि चाय अथवा कॉफी में शहद मिलाकर पीना बड़ा हानिकारक हो सकता है। क्योंकि शहद को चाय या कॉफी के साथ खाने से ये शरीर के तापमान में वृद्धि कर सकता है, जिससे हमें बेचैनी और तनाव हो सकते हैं।

4. घी/मक्खन और शहद
शहद की प्रकृति तथा घी और मक्खन में निहित गुण दोनों ही विपरीत होते हैं। इसलिए आयुर्वेद ग्रंथों में भी घी/मक्खन और शहद को साथ में लेना एक निषेध संयोजन कहा गया है। क्योंकि यह संयोजन हमारे शरीर के लिए जहर के समान हो जाता है।

Updated on:
06 Oct 2021 06:30 pm
Published on:
06 Oct 2021 06:28 pm