हॉलीवुड

OMG: पहले ही वीकेंड में ‘अलादीन’ ने की अरबों में कमाई, किसी ने सपने में भी नहीं सोचा होगा

एक वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म को 4,476 नॉर्थ अमेरिकन थिएटर में रिलीज किया गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 May 2019, 7:05 PM IST
aladdin-worldwide-box-office-collection
aladdin-worldwide-box-office-collection

लाइव एक्शन फिल्म ‘अलादीन’ ने अमरीका में अपने चार दिवसीय शुरूआती सप्ताहांत में लगभग 10.9 करोड़ डॉलर ( 6,93,70,00,000 रुपए ) की कमाई की है। इस डिजनी म्यूजिकल फंतासी फिल्म को मेमोरियल डे के ऐन मौके पर रिलीज किया गया।

एक वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म को 4,476 नॉर्थ अमेरिकन थिएटर में रिलीज किया गया। इसमें विल स्मिथ और मेना मसूद जैसे कलाकार हैं। गाय रिची इसके निर्देशक हैं। फिल्म में स्मिथ, जिनी के किरदार को निभा रहे हैं जिसे अब तक रॉबिन विलियम्स ने निभाया है और मसूद फिल्म में अलादीन की भूमिका में हैं।

नाओमी स्कॉट फिल्म में जैस्मीन के किरदार में हैं और इसके अलावा मारवान केंजारी, नावीद नेगवान, नसीम प्रेडड और बिली मैग्यूसन जैसे कलाकार भी फिल्म में शामिल हैं। जॉन अगस्त के साथ मिलकर रिची ने इसकी स्क्रिप्ट को लिखा है और डैन लिन व जोनाथन ईरिच ने इसके निर्माता हैं।

Updated on:
26 May 2019, 7:05 PM IST
Published on: