हॉलीवुड

पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर होगा अंवेजर्स का धमाका, ‘बाहुबली’ को पछाड़ रच सकती है इतिहास

Avengers सीरीज की आखिरी पार्ट होने के कारण फिल्म को लेकर जबरदस्त पागलपन देखने को मिल रहा है।

less than 1 minute read
Apr 21, 2019
avengers-endgame-first-day-box-office-collection
avengers-endgame-first-day-box-office-collection

इस शुक्रवार सिनेमाघरों में सुपरहीरोज का धमाका देखने को मिलने वाले है। साल की मचअवेटेड हॉलीवुड फिल्म Avengers Endgame इस हफ्ते रिलीज होने जा रही है। Avengers सीरीज की आखिरी पार्ट होने के कारण फिल्म को लेकर जबरदस्त पागलपन देखने को मिल रहा है।

इस फिल्म की एडवांस बुकिंग ( Avengers Endgame Advance Booking )काफी जबरदस्त हो रही है। पहले दिन के करीब सारे शोज हाउसफुल चल रहे हैं। वहीं शनिवार और रविवार को इस फिल्म का और भी क्रेज देखने को मिल सकता है। फिल्म की एडवांस बुकिंग का अगर यही हाल रहता है तो माना जा रहा है कि यह फिल्म पहले ही दिन करीब 35-40 करोड़ कमा सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह फिल्म बाहुबली का रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है जिसने करीब ४१ करोड़ की ओपनिंग की थी।

ना सिर्फ फर्स्ड डे बल्कि यह फिल्म इस साल की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म बन कर उभर सकती है। माना जा रहा है कि पहले ही हफ्ते यह फिल्म आराम से 100 करोड़ की कमाई का आकड़ा पार कर सकती है।

Published on:
21 Apr 2019 01:24 pm