
सुपरहीरो फिल्म 'Avengers Endgame' इस वक्त पूरी दुनिया के सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। भारत में भी इस फिल्म को लेकर एक अलग एक्साइटमेंट देखा जा सकता है। मात्र 2 दिन में फिल्म ने 100 करोड़ की कमाई कर ली है। लेकिन क्या आपने ध्यान दिया फिल्म के ट्रेलर में दिखाए गए ऐसे कई सीन थे, जो मूवी में तो दिखे ही नहीं।
ट्रेलर के एक सीन में दिखा था कि थोर गुस्से में है और उनकी बॉडी पर बिजली दौड़ रही है लेकिन फिल्म में जब इस सीन को दिखाया गया तो उसमें थोर के बाल और दाढ़ी बढ़े हुए नजर आए।
ट्रेलर में नताशा शूटिंग की प्रैक्टिस करती हुई नजर आई थीं। लेकिन फिल्म में ये सीन था ही नहीं।
फिल्म में दिखाया है कि थैनोस के कई वार से कैप्टन अमेरिका का ढाल आधा टूट जाता है। इसके बाद भी कैप्टन अमेरिका उस टूटे हुए ढाल को अपने हाथ में बेल्ट के सहारे बांधते हैं और लड़ाई करते हैं। ट्रेलर में हाथ में बांधने वाले सीन में ढाल को आधा टूटा हुआ नहीं दिखाया है।
एक सीन में दिखा था कि थैनोस की सेना से भिड़ंत से पहले रॉकेट रैकोन, Don Cheadle के कंधे पर खड़ा होता है। मगर फिल्म में यह सीन नजर नहीं आया।
ट्रेलर में एक सीन में नताशा और स्टीव, एंटमैन का किरदार निभा रहे स्कॉट लैंग से मिलते हैं। इस दौरान नताशा के बालों का कलर सुनहरा भूरा होता है मगर फिल्म में नताशा के बाल का रंग लाल दिखाया गया है।