Cannes Film Festival 2025: फिल्म लापता लेडीज की फूल ने कांस फिल्म फेस्टिवल में अपनी अदाओं से ऐसा जादू चलाया कि हर कोई हैरान रह गया। लेकिन उनसे ज्यादा उनका हेयर स्टाइल सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।
Nitanshi Goel In Cannes 2025: एक्ट्रेस नितांशी गोयल जो फिल्म लापता लेडीज में फूल बनी थी वह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस महज 17 साल की उम्र में कांस फिल्म फेस्टिवल में पहुंच गई है। उनका पहले दिन का लुक सामने आया तो इंटरनेट पर तहलका मच गया। उनकी ड्रेस से ज्यादा उनके बाल उनकी चोटी जिसपर उन्होंने बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस मधुबाला, श्रीदेवी, हेमा मालिनी, रेखा की फोटो लगाई हुई थी। जो देखने लायक बन रही थी। उनका पूरा लुक अब तेजी से वायरल हो रहा है।
निताशी गोयल ने कांस में अपना डेब्यू किया है। नितांशी ने कान्स के लिए खास साड़ी लहंगा पहना था। सफेद रंग के फ्लोरल वर्क और पर्ल से लदे लहंगे में एक्ट्रेस काफी सुंदर लग रही थी, लेकिन फैशन से जुड़ी कई छोटी-बड़ी गलतियों ने उनके लुक को फीका कर डाला था। हालांकि उनकी परांदी ने उन्हें हर जगह फेमस कर दिया। उकका हेयर स्टाइल छा गया।
बता दें, निताशी ने जो हेयर स्टाइल बनाया था। उसमें कस्टम पर्ल हेयर एक्सेसरी लगी थी। जिसे Be Abhika ने खूबसूरती से तैयार किया था, इसमें कैस्केडिंग मोती की लड़ी नजर आई। इसमें जो सबसे खूबसूरत हिस्सा था कि उनके बालों में मोतियों की लड़ी में मधुबाला, रेखा, श्रीदेवी, वैज्यंतीमाला, हेमा मालिनी, वहीदा रहमान और नूतन जैसी दिग्गज भारतीय अभिनेत्रियों की फोटो लगी हुई थी।
निताशी गोयल का अब बटरफ्लाई ड्रेस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया से बात करते हुए नितांशी ने बताया कि उनकी फैशन आइकन ऐश्वर्या राय बच्चन हैं, और वह वास्तव में कान में आलिया भट्ट से टकराना चाहती थीं। वहीं उन्होंने यह भी बताया कि इस ड्रेस को पसंद करने के लिए उन्हें सिर्फ 10 से 15 मिनट लगे।