हॉलीवुड

Oppenheimer: परमाणु साइंटिस्ट बनने के लिए इस हॉलीवुड एक्टर ने पढ़ी भागवत गीता, बताई इसके पीछे की वजह

Cillian Murphy on Bhagavad Gita: हॉलीवुड एक्टर सिलियन मर्फी फिल्म 'ओपनहाइमर' की शूटिंग करने से पहले 'भागवत गीता' को पढ़ा है। सिलियन के ऐसा करने के पीछे की वजह भी बताई है।

2 min read
Jul 18, 2023
हॉलीवुड एक्टर सिलियन मर्फी

Cillian Murphy Read Bhagavad Gita: हॉलीवुड एक्टर सिलियन मर्फी अपनी अमकमिंग फिल्म 'ओपनहाइमर' को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन हैं। फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसी बीच एक्टर सिलियन ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने 'ओपनहाइमर' में काम करने से पहले भागवत गीता पढ़ी है।

साथ ही सिलियन ने भागवत गीता और अपने रोल को लेकर कुछ ऐसी बातें बताई कि वो इन दिनों हर तरफ छाए हुए हैं। फिल्म 'ओपेनहाइमर' में दूसरे विश्व युद्ध के समय के परमाणु विध्वंस को दिखाया गया है। ये फिल्म परमाणु वैज्ञानिक की लाइफ पर बेस्ड है जिसने परमाणु बम का निर्माण किया था।

जे रॉबर्ट ओपेनहाइमर ने परमाणु बम का किया था निर्माण
इस हॉलीवुड फिल्म में दिखाया जाएगा कि कैसे जे रॉबर्ट ओपेनहाइमर ने द्वितीय विश्वयुद्ध से पहले परमाणु बम का निर्माण किया था। इतना ही नहीं जब उन्हें अपनी गलती का अहसास हुआ तो उन्होंने एक लाइन कही थी, 'अब मैं विनाश बन गया हूं।’ ये लाइन साइंटिस्ट ने भागवत गीता पढ़ने के बाद कही थी।

सिलियन ने रोल को समझने के लिए पढ़ी 'भागवत गीता'
जे रॉबर्ट की इसी मानसिक स्थिति को अच्छे से समझने के लिए सिलियन ने भागवत गीता पढ़ी ताकि वो फिल्म में वैज्ञानिक के रोल को अच्छे से समझ सके। महाभारत का युद्ध शुरू होने से पहले श्रीकृष्ण ने अर्जुन को जो भी उपदेश दिया था। उसे श्रीमदभागवत गीता में संकलित किया गया है।

इस भागवत गीता को पढ़ने के एक्सपीरियंस को शेयर करते हुए सिलियन ने कहा, “ये मुझे बहुत इंस्पायरिंग लगी। बहुत सुंदर पाठ है और प्रेरणादायक भी है। मुझे लगता है कि ये वैज्ञानिक जे रॉबर्ट के लिए ये सांत्वना थी।” भारत ही नहीं बल्कि और भी देशों में सिलियन का भागवत गीता पढ़ने वाला बयान काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

ये हॉलीवुड एक्टर भी पढ़ चुका भागवत गीता
ऐसा पहली बार नहीं है कि किसी विदेशी एक्टर ने भागवत गीता पढ़ी हो। सिलियन से पहले विल स्मिथ भी भागवत गीता पढ़ चुके हैं। लेकिन उन्होंने ऐसा किसी फिल्म की शूटिंग के लिए नहीं किया था। विल को भारत के इतिहास और कल्चर में काफी दिलचस्पी है इसी वजह से इस ग्रंथ को पढ़ा था।

यह भी पढ़ें: रणबीर-आलिया की शादी है फेक, कंगना रनौत ने खोल दी पोल!

Updated on:
18 Jul 2023 06:13 pm
Published on:
18 Jul 2023 06:12 pm
Also Read
View All