
नई दिल्ली | कोरोना वायरस (Coronavirus) का प्रकोप हर तरफ देखने को मिल रहा है। पूरे देश में महामारी की तरह फैलने वाले कोरोना वायरस के खतरे से बचने के लिए पीएम मोदी द्वारा खुद को सुरक्षित रखने पर जोर दिया गया है। वहीं सोशल मीडिया (Social Media) पर भी कोरोना को लेकर लोग लगातार जानकारियां हासिल कर रहे हैं, इसी में एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। ट्विटर (Twitter) पर कुछ लोगों कोरोना वायरस को लेकर Disney की भविष्यवाणी निकाल डाली है। लोग कह रहे हैं कि Disney ने दस साल पहले ही कोरोना वायरस के बारे में बता दिया था।
दरअसल, ट्विटर यूजर्स ने 2010 में रिलीज हुई Disney की फिल्म Tangled का कोरोना वायरस (Coronavirus) से कनेक्शन निकाला है। लोगों का कहना है कि जो इस फिल्म में दिखाया गया था वो आज कि स्थिति की तरफ इशारा करता है। साथ ही कुछ लोग इस फिल्म से प्रेरणा भी ले रहे हैं। फिल्म Tangled की कहानी जर्मनी की एक फेयरी टेल पर आधारित होती हैं। जिसमें दिखाया जाता है कि Rapunzel नाम की लड़की को उसकी मां 18 साल तक क्वारेन्टाइन में रखती है। जिस गांव में उसे रखा जाता है उसका नाम कोरोना होता है।
कोरोना और Rapunzel दोनों का कम्पैरिज़न लोग आज 2020 में फैले कोरोना वायरस (Coronavirus) से कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि क्या हमें पहले ही कोरोना वायरस का इशारा दिया गया था। इसके अलावा कई लोग इस फिल्म की कहानी से इंस्पिरेशन भी ले रहे हैं कि जब Rapunzel 18 साल तक आइसोलेशन में रह सकती हैं तो क्या हम कुछ दिनों के लिए भी ऐसा नहीं कर सकते हैं। ट्विटर पर Disney की इस फिल्म Tangled को लोग कोरोना वायरस से जोड़कर देख रहे हैं।