हॉलीवुड

मनोरजंन जगत में आएगा बडा बदलाव,फॉक्स सेंचुरी को खरीदेगी डिज्नी, 52.4 अरब डॉलर की डील

इस सौदे के बाद वॉल्ट डिज्नी कंपनी की भारत के मीडिया मार्केट में एंट्री हो सकती है
2 min read
Dec 15, 2017
Disney 21st Century Fox
Disney 21st Century Fox

वॉल्ट डिज्नी जल्द ही बडा धमाका कर सकती है। वॉल्ट डिज्नी ने ऐलान किया है कि वो रूपर्ट मर्डोक की कंपनी सेंचुरी फॉक्स के प्रमुख फिल्म और टेलीविजन परिचालन को खरीदने जा रही है। बताया जा रहा है कि यह सौदा 52.4 अरब डॉलर (करीब 3 लाख 34 हजार करोड़) मूल्य का है। माना जा रहा है कि इस सौदे से मीडिया मनोरंजन दुनिया बदल सकती है। वहीं इस सौदे के बाद मर्डोक के कारोबार का दायरा सिमट जाएगा और उनके दो बेटों के पास सिर्फ फॉक्स ब्रॉडकास्ट, फॉक्स न्यूज चैनल और खेल चैनल का कारोबार होगा। माना जा रहा है कि यह डील भारत के लिए भी फसयदेमंद हो सकती है। इस सौदे के बाद वॉल्ट डिज्नी कंपनी की भारत के मीडिया मार्केट में एंट्री हो सकती है। रिपोर्ट के अनुसार हो सकता है कि आने वाले समय में वॉल्ट डिज्नी, स्टार इंडिया पर अपने प्रोग्राम डिस्ट्रीब्यूट कर पाएगी जो कि 8 भाषाओं में 69 टीवी चैनलों को चलाता है।

वॉल्ट डिज्नी के पास तेजी से बढ़ रहे बाजार में घुसने के बेहतरीन मौका है. लेकिन साथ ही ये बहुत प्रतिस्पर्धात्मक भी होने वाला है। डिज्नी के मुख्य कार्यकारी राबर्ट इगेर ने एक बयान में कहा है कि यह सौदा मनोरंजन सामग्री की बढ़ती मांग को ही परिलक्षित करता है। डिज्नी के पास फिलहाल एबीसी टेलीविजन नेटवर्क व ईएसपीएन का स्वामित्व है। इसके अलावा उसके पास अनेक हालीवुड स्टूडियो भी हैं।

डील के बाद ये ब्रांड आ जाएंगे डिज्नी की झोली में:

वॉल्ट डिज्नी और फॉक्स सेंचुरी के बीच हुए सौदे के तहत फॉक्स हॉलिवुड के फिल्म और टेलिविजन स्टूडियो, केबल एंटरटेनमेंट नेटवर्क और अंतरराष्ट्रीय टीवी कारोबार का सौदा होगा इस डील से एक्स मैन, अवतार, द सिंपसन, एफएक्स नेटवर्क्स और नेशनल ज्योग्राफिक जैसे ब्रांड डिज्नी की झोली में आएंगे। बता दें कि डिज्नी के पास फिलहाल एबीसी टेलिविजन नेटवर्क और ईएसपीएन का स्वामित्व है। इसके अलावा उसके पास अनेक हॉलिवुड स्टूडियो भी हैं।

Published on:
15 Dec 2017 11:54 am