
हॅालीवुड इंडस्ट्री में यूं तो कई एक्ट्रेसेस मशहूर हैं लेकिन जितना एंजेलिना जोली फैमस हैं उतनी शायद ही कोई और एक्ट्रेस हों। पर सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस एंजेलिना जोली भी अब इस मामले में एक मशहूर एक्ट्रेस से पीछे हो गई हैं।
आपको जानकर हैरानी होगी कि 'लॉस्ट इन ट्रांसलेसन' की अभिनेत्री स्कारलेट जॉनसन को फोर्ब्स पत्रिका ने दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्री का खिताब दिया है। जी हां, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 33 वर्षीय अभिनेत्री ने 1 जून 2017 से 1 जून 2018 तक कर-पूर्व 4.05 करोड़ डॉलर की कमाई की थी, जो कि इसके पिछले साल की तुलना में चौगुनी है।
इसी के साथ उन्होंने अभिनेत्री एंजेलिना जोली को पीछे छोड़ दिया है। अब वह दूसरे नंबर पर आ गई हैं। उनकी कमाई कुल 2.8 करोड़ डॉलर रही। साथ ही अभिनेत्री जेनिफर एनिस्टन 1.95 करोड़ डॉलर की कमाई के साथ तीसरा नंबर हासिल किया है। गौरतलब है कि 2017 की सूची में मार्क वालबर्ग 6.8 करोड़ डॉलर की कमाई के साथ सबसे ज्यादा कमाने वाले अभिनेता थे।
अगर एक्ट्रेस स्कारलेट की बात करें तो इस साल वह फिल्म 'एवेंजर्स : इनफिनिटी वार' में अश्वेत विधवा की भूमिका में नजर आई थीं और अब उनकी अगली फिल्म 2019 को रिलीज होगी। इसे वाल्ट डिजनी और मार्बल स्टूडियो बना रहे हैं।