हॉलीवुड

हॉलीवुड एक्ट्रेस पामेला एंडरसन ने 5वीं बार की शादी,74 साल के हैं जॉन

हॉलीवुड एक्ट्रेस पामेला एंडरसन (Pamela Anderson) की 5वीं बार शादी बिग बॉस 4 (Bigg Boss 4) में दिखाई दी थी पामेला
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Jan 2020, 3:02 PM IST
पामेला एंडरसन ने 5वीं बार की शादी
पामेला एंडरसन ने 5वीं बार की शादी

नई दिल्ली। हॉलीवुड एक्टर्स और बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट रह चुकी पामेला एंडरसन (Pamela Anderson) से जुड़ी ये बड़ी खबर सामने आई है। पामेला एंडरसन 5वीं बार शादी करने के लिए चर्चा का विषय बनी हुई है। खबरों के मुताबिक हॉलीवुड फिल्म बैटमैन के प्रोड्यूसर जॉन के साथ पामेला एंडरसन (Pamela Anderson) ने शादी कर ली है। ये दोनों ही एक-दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार पामेला एंडरसन और जॉन पीटर्स ने निजी सेरेमनी के दौरान शादी कर ली है। जॉन (John) की उम्र 74 साल बताई जा रही है। पामेला एंडरसन की एक्स हसबैंड की बात करें तो उन्होंने रॉकर्स टॉमी ली (Rockers Tommy Lee) और किड रॉक (Kid Rock) के साथ शादी की थी।

पामेल भारत में भी काफी मशहूर हैं। भारत के टीवी शो 'बिग बॉस 4’ में पामेल कंटेस्टेंट बनकर शामिल हुई थी। गेम शो में हिस्सा लेने पर उन्हें करीबन 3 करोड़ रुपए दिए गए हैं। बिग बॉस घर में उन्होंने धक-धक करने लगा गाने पर जमकर डांस भी किया था। जो काफी पसंद किया गया था।

Published on: