हॉलीवुड

ट्रोल होने पर भड़कीं जूलिया स्टाइल्स ने इंटरनेट को मांसभक्षी पौधा कहा

ट्रोल होने पर भड़कीं जूलिया स्टाइल्स ने इंटरनेट को मांसभक्षी पौधा' कहा
2 min read
Dec 03, 2017
Julia_Stiles
Julia_Stiles

अमेरिकी अभिनेत्री जूलिया स्टाइल्स ने उन लोगों को लताड़ लगाई है, जिन्होंने उन्हें अपने नवजात बेटे को गलत तरीके से पकड़ने पर ट्रोल करना शुरू कर दिया। नाराज अभिनेत्री ने इंटरनेट को मांसभक्षी पौधे की तरह बता डाला। एक वेबसाइट के मुताबिक, स्टाइल्स ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'मेरा ध्यान इस बात पर दिलाया गया है कि पिछली तस्वीर में मैंने अपने बच्चे को सही ढंग से नहीं पकड़ा है। वाह...मैंने ऐसी उम्मीद नहीं की थी।'

उन्होंने कहा,'जो बात मेरे पसंदीदा उत्पादों पर आवाज लगाने की थी, वही अचानक से मेरे बेटे और मां के रूप मेरी क्षमता पर टिप्पणी करने का निमंत्रण बन गई। यह इंटरनेट है जो आपके लिए है...'लिटिल शॉप ऑफ हॉरर्स' (फिल्म) के मांसभक्षी पौधे की तरह।' उन्होंने कहा, 'मैं अपने बेटे की तस्वीर को निजी रखने की कोशिश कर रही थी और यह बस एक तस्वीर थी जो घर पर ली गई थी, ना कि इस तरह जैसे मैं सामान्यतया उसे पकड़ती हूं। खैर, चिंता दिखाने के लिए आपका धन्यवाद।'

स्टाइल्स (36) अक्टूबर में पहली संतान की मां बनी हैं। बुधवार को साझा की गई तस्वीर में वह अपने बेटे को कैरियर में लिए नजर आ रही हैं और बच्चे के पैर पाउच के अंदर हैं। बाद में उनके कई प्रशसंकों ने कहना शुरू कर दिया कि बच्चे के पैर कैरियर के किनारे के सिरे से बाहर होने चाहिए थे।

जूलिया स्टाइल्स एक अमेरिकी अभिनेत्री है। जिनका जन्म 28 मार्च, 1981 में न्यूयॉर्क सिटी में हुआ था। उन्होंने महज 11 साल की उम्र में एक्टिंग शुरू कर दी थी। साल 2017 में उन्होंने प्ररेस्टन जे कुक से शादी रचार्इ थी। जूलिया समेत तीन भाई बहन हैं। हाल में उन्होंने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। जिसका स्टॉर्मर न्यूकॉम्ब कुक रखा है। हाल में उनके फैंस ने जूलिया को अपने नवजात बेटे को गलत तरीके से पकड़ने पर खूब ट्रोल किया है। जिसके बाद बिफरी जूलिया ने फैंस को करारा जवाब दिया।

Published on:
03 Dec 2017 05:35 pm