हॉलीवुड

वर्ल्ड फेमस सिंगर का दिल तोड़ देने वाला पोस्ट आया सामने, लिखा- मैं थक-कर बिलकुल टूट चूका हूं…

इतने दौलत-शोहरत के बावजूद जस्टिन बीबर पूरी तरह से टूट चुके हैं। इस बात का खुलासा उन्होंने सोशल मीडिया पर किया है।
2 min read
• •
Updated: 17 Jun 2025, 2:14 PM IST
Justin Bieber

Justin Bieber: मशहूर कनाडाई गायक जस्टिन बीबर के पास क्या कुछ नहीं है। इतना बड़ा नाम, उपलब्धि के बावजूद वह खुश नहीं हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर खुलासा किया कि वह टूट चुके हैं और गुस्से की समस्या से जूझ रहे हैं। सिंगर ने अपने मानसिक स्वास्थ्य पर भी चिंता जताई है।

वर्ल्ड फेमस सिंगर ने पोस्ट में क्या लिखा?

दुनियाभर में मशहूर कनाडाई गायक जस्टिन बीबर ने पोस्ट में लिखा, “लोग मुझे ठीक होने के लिए कहते रहते हैं। क्या आपको नहीं लगता कि अगर मैं खुद को ठीक कर सकता, तो मैं पहले ही कर चुका होता? मुझे पता है कि मैं टूट चुका हूं। मुझे पता है कि मुझे गुस्से की समस्या है। मैंने अपनी पूरी जिंदगी उन लोगों की तरह बनने की कोशिश की, जिन्होंने मुझसे कहा था कि मुझे उनके जैसा ठीक होना चाहिए। और यह मुझे और ज्यादा थका देता है और ज्यादा गुस्सा दिलाता है।”

सिंगर आगे लिखते हैं, “मैं जितना ज्यादा आगे बढ़ने की कोशिश करता हूं, उतना ही ज्यादा मैं खुद पर ध्यान केंद्रित करता हूं। यीशु ही एकमात्र व्यक्ति है जो मुझे दूसरों के बारे में अपना जीवन बनाने के लिए प्रेरित करता है। क्योंकि ईमानदारी से कहूं तो मैं हाल ही में खुद के बारे में सोचकर थक गया हूं, है न?”

मुझसे यह पूछना बंद करो कि मैं ठीक हूं या नहीं

इससे पहले उन्होंने एक और इंस्टाग्राम पोस्ट में लोगों से अपील की थी कि वे अपनी असुरक्षाएं दूसरों पर थोपने की कोशिश न करें। जस्टिन ने लिखा था कि मुझसे यह पूछना बंद करो कि मैं ठीक हूं या नहीं। मुझसे यह पूछना बंद करो कि मैं कैसा कर रहा हूं। मैं तुम्हारे साथ ऐसा नहीं करता। क्योंकि मैं जानता हूं कि हम सभी के लिए जीवन कैसा है। यह कठिन है। आइए हम अपने लोगों को प्रोत्साहित करें, न कि अपनी असुरक्षाओं को एक-दूसरे पर प्रोजेक्ट करें। आपकी चिंता देखभाल के रूप में सामने नहीं आती है। यह सिर्फ अजीब रूप से दमनकारी है।

बता दें हाल ही में, गायक की कैलिफोर्निया के मालिबू में सोहो हाउस के बाहर पैपराजी के साथ गर्मागरम बहस हो गई। वीडियो में उन्हें कैमरे से छिपने की कोशिश करते हुए दिखाया गया।


Updated on:
17 Jun 2025, 2:14 PM IST
Published on: