हॉलीवुड

हॉलीवुड सिंगर कैटी पेरी ने सोशल मीडिया को ‘मानव सभ्यता की गिरावट’ क्यों बताया

अमेरिकन पॉप सिंगर कैटी पेरी अपने ट्विट्स के चलते सुर्खियां बंटोर रही हैं। चलिए आपको बतातें हैं कि आखिर सिंगर ने ऐसा क्या लिखा जो वह चर्चाओं में बनी हुईं हैं।
2 min read
Apr 16, 2021
Katy Perry Tweeted On Social Media It Goes Viral
Katy Perry Tweeted On Social Media It Goes Viral

नई दिल्ली। बॉलीवुड सेलेब्स हो या फिर हॉलीवुड सेलेब्स हों सभी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। वहीं अमेरिकन पॉप सिंगर कैटी पेरी के बारें में बात करें तो उनकी लोकप्रियता किसी से कम नहीं है। उनके फॉलोअर्स के बारें में बताएं तो इंस्टाग्राम पर ही उनके 115 मिलियन फॉलोअर्स हैं। ऐसे में कैटी ने सोशल मीडिया के बारें में एक बड़ा बयान दे दिया है। जिसके बाद से कैटी सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल में कैटी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से कुछ ट्वीट किए हैं। जिस पर उनके फैंस अब अपनी प्रतिक्रिया रखते हुए दिखाई दे रहे हैं।

कैटी पेरी के ट्वीट्स

दरअसल, अमेरिकन सिंगर कैटी पेरी ने सोशल मीडिया को कचरा बताया। उनके फैंस उनकी इस बात पर अपनी प्रतिक्रिया रख पाएं इसके लिए कैटी ने कुछ ट्वीट किए। जिसमें उन्होंने एक नहीं बल्कि कई ट्वीट किए। उन्होंने अपने तमाम ट्विट्स में मीडिया को कचरा और मानव सभ्यता की गिरावट की बात कही। वहीं पैरी ने लोगों के लिए एक हैशटैग का भी इस्तेमाल किया। जिसमें उन्होंने लिखा "मैंने जो कहा था"। वहीं देखते ही देखते कैटी के यह ट्वीट वायरल हो गया क्योंकि उन्हें 2500 से ज्यादा बार रीट्वीट किया गया।

फैंस ने जताई सहमति

कैटी पेरी के वायरल हो रहे है ट्वीट में उनके फैंस कमेंट कर अपनी बात रख रह हैं। वैसे अभी तक यह बात साफ नहीं हो पाई कि आखिर क्यों और किस वजह से कैटी ने सोशल मीडिया को कचरा कहा है। वहीं उनके फैंस के कमेंट की बात करें तो सभी कैटी की बातों पर सहमति जताते हुए नज़र आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि 'इन तमाम बातों में से एक भी बात झूठ नहीं है।' वहीं कुछ कैटी की बातों पर हैरान होते हुए भी दिखाई दिए।

हाल ही में बनी हैं मां

आपको बता दें हाल ही में कैटी पेरी ने एक बेटी को जन्म दिया है। केटी और उनके मंगेतर ऑरलैंडो ब्लूम एक बेटी के माता-पिता के बन गए हैं। दोनों ने मिलकर इस बच्ची का नाम डेजी डव ब्लूम रखा है। केटी ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात खुलासा किया और अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने बच्ची संग एक खूबसूरत तस्वीर भी शेयर की थी।

Published on:
16 Apr 2021 11:26 am