17 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jeremy Clarkson Cancer: ‘टॉप गियर’ स्टार जेरेमी क्लार्कसन को हुआ प्रोस्टेट कैंसर, भावुक होकर किया खुलासा

Jeremy Clarkson Cancer Revelation: हॉलीवुड टीवी होस्ट जेरेमी क्लार्कसन इन दिनों प्रोस्टेट कैंसर से जूझ रहे हैं। इस बात का खुलासा उन्होंने हाल ही में किया है। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।

2 min read
Google source verification
Jeremy Clarkson Cancer Revelation

Jeremy Clarkson Cancer Revelation (सोर्स- @jeremyclarkson1)

Jeremy Clarkson Cancer Revelation: दुनिया भर में अपनी बेबाक शैली, तेज रफ्तार कारों के प्रति दीवानगी और टीवी शो 'टॉप गियर' से पहचान बनाने वाले जेरेमी क्लार्कसन इन दिनों जिंदगी की सबसे बड़ी लड़ाई लड़ रहे हैं। 66 वर्षीय टीवी होस्ट ने पहली बार सार्वजनिक रूप से खुलासा किया है कि उन्हें कैंसर हो गया है। ये खबर उनके लोकप्रिय शो 'क्लार्कसन्स फार्म' के नए एपिसोड में सामने आई, जिसने उनके फैंस को भावुक कर दिया।

ब्रिटिश टेलीविजन में जेरेमा का बड़ा नाम

जेरेमी क्लार्कसन का नाम ब्रिटिश टेलीविजन की दुनिया में किसी परिचय का मोहताज नहीं है। मोटरिंग शो से लेकर खेती-किसानी पर आधारित कार्यक्रमों तक, उन्होंने हमेशा दर्शकों का मनोरंजन किया है। लेकिन इस बार कहानी मनोरंजन की नहीं, बल्कि साहस और संघर्ष की है।

डॉक्टरों ने की कैंसर की पुष्टि

शो के एक भावुक सीन में क्लार्कसन अपने फार्म के सहयोगियों के साथ बातचीत कर रहे थे। खेतों की फसल और कामकाज के बीच अचानक उन्होंने ऐसी बात कह दी जिसने वहां मौजूद सभी लोगों को स्तब्ध कर दिया। उन्होंने बताया कि कुछ महीने पहले कराई गई मेडिकल जांच के बाद डॉक्टरों ने उनके शरीर में कैंसर की पुष्टि की थी।

क्लार्कसन ने बताया कि बीमारी का पता शुरुआती चरण में चल गया, लेकिन कैंसर तेजी से बढ़ने वाली श्रेणी का है। यही वजह है कि डॉक्टरों ने तुरंत उपचार शुरू करने की सलाह दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि खेती का काम पूरा होने के बाद इलाज शुरू होगा, लेकिन परिस्थितियां ऐसी बनीं कि दोनों चीजें एक साथ आ गईं।

स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से जूझ चुके क्लार्कसन

दिलचस्प बात ये है कि कैंसर का सामना करने से पहले भी क्लार्कसन स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से जूझ चुके हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि बीता साल उनके लिए बेहद कठिन रहा। एक तरफ दिल से जुड़ी संबंधी परेशानियां थीं, वहीं दूसरी ओर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी ने उनकी जिंदगी को नई चुनौती दे दी।

काम से पूरी तरह दूर नहीं हुए क्लार्कसन

फैंस के लिए राहत की बात ये है कि क्लार्कसन अपने पेशेवर काम से पूरी तरह दूर नहीं हुए हैं। उनका लोकप्रिय शो आगे भी जारी रहेगा और वो अपने दूसरे टीवी प्रोजेक्ट्स पर भी काम कर रहे हैं। बीमारी के बावजूद उनका जज्बा ये साबित करता है कि मुश्किल परिस्थितियां इंसान को कमजोर नहीं, बल्कि और मजबूत बना सकती हैं।