17 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

संचिता उगले के WhatsApp चैट में हुआ बड़ा खुलासा, बुरे सपनों से परेशान थीं अभिनेत्री, दोस्त ने लगाए गंभीर आरोप

Sanchita Ugale Death News: टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले की मौत मामले में अब कथित Whatsapp चैट्स सामने आने की बात कही जा रही है। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।

2 min read
Google source verification
Sanchita Ugale Death News

Sanchita Ugale Death News (सोर्स- @sanchita_ugale)

Sanchita Ugale Death News: टीवी अभिनेत्री संचिता उगले की मौत का मामला हर गुजरते दिन के साथ और भी उलझता जा रहा है। अब इस मामले में कथित WhatsApp चैट्स सामने आने के बाद कई नए सवाल खड़े हो गए हैं। इन चैट्स में दावा किया गया है कि अभिनेत्री लंबे समय से मानसिक तनाव, डर और बेचैनी से जूझ रही थीं। वहीं उनकी करीबी दोस्त ने भी कुछ ऐसे आरोप लगाए हैं, जिन्होंने इस पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया है।

जांच एजेंसियों को मिले सबूत

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जांच एजेंसियों के पास कुछ ऐसे डिजिटल सबूत पहुंचे हैं जिनमें संचिता और एक मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ के बीच बातचीत होने का दावा किया जा रहा है। इन कथित मैसेज से संकेत मिलता है कि अभिनेत्री अपने भविष्य को लेकर बेहद असुरक्षित महसूस कर रही थीं। उन्हें बार-बार डरावने सपने आते थे और वो खुद को मानसिक रूप से अस्थिर महसूस करने लगी थीं।

'मन और शरीर पहले की तरह काम नहीं कर रहा'

बताया जा रहा है कि संचिता को लगने लगा था कि उनका मन और शरीर पहले की तरह काम नहीं कर रहा है। अभिनय जैसे पेशे में जहां लगातार ऊर्जा और आत्मविश्वास की जरूरत होती है, वहां उनका आत्मबल कमजोर पड़ता जा रहा था। कथित बातचीत में उन्होंने यह भी महसूस कराया कि महीनों बीत जाने के बाद भी उनकी स्थिति में कोई खास सुधार नहीं हो रहा था।

सूत्रों के मुताबिक, विशेषज्ञ ने उन्हें नियमित काउंसलिंग और पेशेवर मदद लेने की सलाह दी थी। साथ ही सकारात्मक सोच बनाए रखने और इलाज जारी रखने की बात भी कही गई थी। हालांकि इन चैट्स की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है और जांच एजेंसियां हर पहलू को बारीकी से खंगाल रही हैं।

संचिता की करीबी दोस्त का खुलासा

इसी बीच संचिता की एक करीबी दोस्त इंद्राक्षी ने भी कई चौंकाने वाले दावे किए हैं। उनका कहना है कि अभिनेत्री अपने निजी जीवन में काफी परेशानियों का सामना कर रही थीं। दोस्त के अनुसार, संचिता ने कुछ समय पहले अपने साथ हो रही दिक्कतों का जिक्र किया था और मदद की तलाश भी कर रही थीं।

सबसे बड़ा आरोप उनके एक सह-अभिनेता उज्जवल शर्मा पर लगाया गया है। दोस्त का दावा है कि अभिनेत्री को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था, जिसका असर उनकी सेहत और करियर दोनों पर पड़ रहा था। उन्होंने यह भी कहा कि संचिता काम छोड़ना नहीं चाहती थीं, लेकिन परिस्थितियां ऐसी बन गई थीं कि उन्हें पीछे हटने के बारे में सोचना पड़ा।

आर्थिक लेन-देन का भी मामला आया सामने

मामला यहीं नहीं रुका। आरोप यह भी लगाए गए कि आर्थिक लेन-देन को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। कथित तौर पर पैसे वापस मांगने के बाद संबंध और खराब हो गए थे। हालांकि इन आरोपों पर संबंधित पक्ष की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

फिलहाल पुलिस और जांच एजेंसियां हर एंगल से मामले की जांच कर रही हैं। डिजिटल रिकॉर्ड, चैट्स और अन्य दस्तावेजों को भी खंगाला जा रहा है। ऐसे में यह कहना जल्दबाजी होगी कि संचिता उगले की मौत के पीछे असली वजह क्या थी। लेकिन इतना तय है कि इस मामले ने एक बार फिर मनोरंजन जगत में मानसिक स्वास्थ्य, कार्यस्थल के दबाव और निजी संघर्षों को लेकर गंभीर बहस छेड़ दी है।