हॉलीवुड

किम अपने फैंस को दिखाना चाहती हैं कि वो कितनी फिट हैं

रियलिटी शो 'कीपिंग अप विद कर्दशियांस' की 36 वर्षीय स्टार किम एक बार फिर न्यूड फोटोशूट कराना चाहती हैं...
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Aug 2017, 1:19 PM IST
kim kardashian
kim kardashian

रियलिटी टीवी स्टार किम कर्दशियां का कहना है कि वह बच्चे के जन्म के बाद अपनी छरहरी काया दिखाने के लिए उत्तेजक (न्यूड) फोटोशूट कराना चाहती हैं। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि कड़ी डाइट के बाद किम अब न्यूड फोटोशूट कराने की योजना बना रही हैं।

वेबसाइट 'ईटीऑनलाइन डॉट कॉम ' के मुताबिक, रियलिटी शो 'कीपिंग अप विद कर्दशियांस' की 36 वर्षीय स्टार इसके लिए तैयार हैं। किम ने कहा, "यह मेरा सपना है कि लोग सोचें कि मैं कितनी ज्यादा फिट हूं।"

उन्होंने कहा, "चूंकि आप कड़ी मेहनत करते हैं, तो आप चाहते हैं कि लोग आप में आए इस बदलाव को देखें, तो मैंने इस बारे में नहीं सोचा था, लेकिन मैं अब कह सकती हूं कि मैं निश्चित तौर पर न्यूड फोटो शूट कराऊंगी।"

A post shared by Kim Kardashian West (@kimkardashian) on


किम ने इस बात का भी खंडन किया कि वह अपनी छोटी बहन काइली जेनर से जलती हैं और मुकाबला करती हैं, उन्होंने कहा कि यह झूठ है। हम दोनों को ही मेकअप करना पसंद है। दोनों के बीच कोई प्रतिद्वंदिता नहीं है।

Published on: