हॉलीवुड

बॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ ‘मिशन इम्पासिबल फॉलअाउट’ ने BOX OFFICE पर लगाई आग! पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़…

इस शुक्रवार कई फिल्में रिलीज हुई है। जहां एक तरफ बॉलीवुड फिल्म 'साहेब बीवी और गैंगस्टर' रिलीज हुई है वहीं दूसरी तरफ रेमो डिसूजा निर्देशित फिल्म 'नवाबजादे' ने भी सिनेमाघरों में दस्तक दी है।
2 min read
• •
Updated: 28 Jul 2018, 1:15 PM IST
mission impossible fallout
mission impossible fallout

इस शुक्रवार कई फिल्में रिलीज हुई है। जहां एक तरफ बॉलीवुड फिल्म 'साहेब बीवी और गैंगस्टर' रिलीज हुई है वहीं दूसरी तरफ रेमो डिसूजा निर्देशित फिल्म 'नवाबजादे' ने भी सिनेमाघरों में दस्तक दी है। लेकिन इन दोनों ही फिल्मों पर हॉलीवुड फिल्म 'मिशन इम्पॉसिबल फॉल अाउट' भारी पड़ी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म ने पहले दिन करीब 7 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। इसके साथ ही टॉम क्रुज ने पिछले हफ्ते रिलीज हुई फिल्म 'धड़क' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भी ब्रेक लगा दी है। माना जा रहा है कि इस वीकेंड फिल्म और भी अच्छा कारोबार कर सकती है।

बता दें, मिशन इम्पासिबल के इस किस्त के निर्देशक क्रिस्टोफर मैकक्वेरी हैं। वे इस सीरिज की दो फिल्में डायरेक्ट करने वाले एकमात्र डायरेक्टर हैं।फिल्म की स्टार कॉस्ट में टॉम क्रूज, जेजे अबराम्स, डेविड एलिसन, डैन गोल्डबर्ग, डॉन ग्रेंजर, क्रिस्टोफर मैकक्वेरी, जैक मेयर्स हैं। इस हॉलीवुड मूवी को भारत में अच्छी ओपनिंग मि ली है।

कहानी
फिल्म में फिर एक बार एजेट ईथन हंक को एक मिशन सौपा जाता है। इस बार उन्हें दुनिया को परमाणु बम के खतरे से बचाना है। इस मिशन में उनका साथ उनके पूराने साथ ही देते हैं। मूवी का सरप्राइजिंग पैकेज ईथन हंट के साथ सुपरमैन का किरदार निभाने वाले हेनरी काविल की कैमिस्ट्री है। कहानी वहीं से शुरु होती है जहां से पिछली बार खत्म हुई थी। सोलोमन लेन नाम का अपराधी एक न्यूक्लियर वॉर करवाना चाहता है और अपने दुश्मन देशों को एक झटके में मिटा देना चाहता है। फिल्म में सुपरमैन का किरदार निभा चुके अभिनेता हेनरी काविल का भी बेहतरीन रोल है। फिल्म में वो एक सीआईए एजेंट की भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी रोग नेशन के ही इर्द-गिर्द है और पिछले भाग की कहानी को पूरा करती है जो आपको एक पूरी फ्रेंचाइजी का एहसास कराता है।

Published on: