आपको जानकर हैरानी होगी की निक पहले से ही अपनी सी बड़ी उम्र की महिलाओं में दिलचस्पी रखते थे। उन्होंने इस बात का जिक्र एक इंटरव्यू के दौरान किया था।
इन दिनों हॅालीवुड और बॅालीवुड की मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। उनके कथित ब्वॅायफ्रेंड निक जॅानस और उन्हें लेकर कई खबरें सामने आ रही हैं। दोनों का प्यार इन दिनों परवान चढ़ रहा है। क्या आप जानते हैं प्रियंका चोपड़ा निक जॅानस से पूरे 10 साल बड़ी हैं। लेकिन उम्र को लेकर दोनों को कोई दिक्कत नहीं हैं। वैसे हाल में एक दिलचस्प बात सामने आई हैं। आपको जानकर हैरानी होगी की निक पहले से ही अपनी सी बड़ी उम्र की महिलाओं में दिलचस्पी रखते थे। उन्होंने इस बात का जिक्र एक इंटरव्यू के दौरान किया था।
निक ने वीडियो में कहा था कि उन्हें 30-35 साल की महिलाओं में दिलचस्पी हैं। उन्होंने इस ऐज की महिलाओं को डेट भी किया है। उनका मानना है कि वह इन महिलाओं की डिजायर्स को पूरा कर सकते हैं। साथ ही निक ने कहा कि वह इस उम्र की महिलाओं की जरुरत के बारे में जानते हैं।
बता दें हाल में प्रियंका ने 'क्वांटिको शो' की शूटिंग खत्म की है। और एक बार फिर वह बॅालीवुड में लौटने की तैयारी कर रही हैं। प्रियंका ने सलमान खान के साथ फिल्म 'भारत' साइन कर ली हैं। जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी। इसके अलावा हाल में उन्होंने सोनाली बोस की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' भी साइन की है। और इस फिल्म के साथ वह एक नया रिकॅार्ड कायम करने जा रही हैं। खबरों के मुताबिक प्रियंका इस फिल्म के प्रॉफिट का हिस्सा लेंगी। अाजतक के रिकॅार्ड में किसी एक्ट्रेस ने ऐसा नहीं किया है। प्रियंका ऐसा करने वाली पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस बन जाएंगी।
हाल में प्रियंका के एक करीबी शख्स ने बताया कि, 'सोनाली बोस की फिल्म प्रियंका और जायरा वसीम पर आधारित है। प्रियंका ने सोचा है कि वो इस फिल्म के प्रॉफिट का हिस्सा लेंगी। ऐसा करने वाली प्रियंका पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं। अभी तक, हमने देखा है कि एक्टर्स ही ऐसा करते आए हैं।'