हॉलीवुड

चांदी सी चमकीली ड्रेस पहन फिल्म का प्रमोशन कर रहीं थी प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने बोल्ड लुक से भी फैंस को प्रभावित किया है।  

2 min read
Dec 19, 2021
priyanka_chopra_jonas_26.jpg

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka chopda) इन दिनों दो कारणों से चर्चा में है। एक अपने पति का सरनेम हटाने को लेकर और दूसरा अपनी अपकमिंग फिल्म मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स को लेकर। प्रियंका पिछले दिनों निक की पत्नी कहे जाने पर एक पत्रकार पर भड़कती नजर आई थी। और लगातार प्रियंका अपने तलाक की खबरों को लेकर भी चर्चा में है।

वहीं अभिनेत्री अपनी फिल्म का जोरो से प्रमोशन करती नजर आ रही हैं। और हमेशा की तरह इन दिनों प्रियंका अपने अलग अलग लुक से चर्चा का विषय बन रही हैँ। फैशन के मामले में ग्लोबल आइकॉन बन चुकी प्रियंका चोपड़ा हर बार किसी ना किसी आउटफिट के साथ एक्सपेरिमेंट करते दिख जाती हैं। जिसे हर कोई देखता ही रह जाता है।

यह भी पढ़ें-

प्रियंका चोपड़ा ने इस बार चांदी जैसी चमकती सिल्वर कलर की सितारों वाली ड्रेस पहनी है। रेड कार्पेट पर हो रहे प्रीमियर के लिए प्रियंका की ये ड्रेस बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी। जिस पर लाल रंग की शिमरी केप आगे जोड़ी गई थी। ऑफ शोल्डर इस गाउन में प्रियंका हमेशा की तरह ही ग्लैमरस का तड़का लगाती नजर आ रही है। वहीं प्रियंका के स्लिट और वेवी कर्ली हेयर एक कंधे पर रखे गए थे। वहीं प्रियंका ने इस पूरे सेसी लुक को विंग्ड लाइनर और शाइनी न्यूड शेड की लिपस्टिक के साथ मैच किया था। फोटो में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का एकदम निराला अंदाज देखने को मिल रहा है जो किसी को भी दीवाना बनाने के लिए काफी है

आपको बता दें प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ ना कुछ पोस्ट करते रहते हैं। इंस्टाग्राम पर प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Instagram) के 71.7 मिलियन फॉलोवर्स हैं जो उन्हें बेहद चाहते हैं। आपको बता दें प्रियंका हाल ही में निक की पत्नी कहे जाने पर भड़क गई थी और प्रियंका ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर कहा, ‘बहुत दिलचस्प है कि मैं अब तक की सबसे प्रतिष्ठित फिल्म फ्रेंचाइजी में से एक का प्रचार कर रही हूं, और मुझे अभी भी ' निक जोनस की पत्नी' के रूप में संदर्भित किया जा रहा है।’

यह भी पढ़ें-

Published on:
19 Dec 2021 11:37 pm