हॉलीवुड

अभी से अपने होने वाले पति के खान-पान का ध्यान रख रही प्रियंका, ये है निक की फेवरेट इंडियन डिश…

देसी गर्ल के प्यार में निक भी देसी होते जा रहे हैं। निक ने भारतीय परंपरा के मुताब‍िक रोका, सगाई की रस्मों को पूरा किया।

2 min read
Aug 19, 2018
priyanka chopra take care of nick jonas favourite indian dish

बॅालीवुड और हॅालीवुड पर राज कर रही एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने इस शनिवार को अपने कथित ब्वॅायफ्रेंड निक जोनस से रोका कर लिया है। उसी शाम प्रियंका ने एक इंगेजमेंट पार्टी भी रखी जहां बॅालीवुड के सेलेब्स ने शिकरत की। बता दें निक और प्रियंका ने हिंदू रीति-रिवाजों से रोका किया। दोनों उस दौरान ट्रेडिशनल कपड़ो में नजर आए। लगता है देसी गर्ल के प्यार में निक भी देसी होते जा रहे हैं। निक ने भारतीय परंपरा के मुताब‍िक रोका, सगाई की रस्मों को पूरा किया।

न‍िक के साथ उनकी फैमिली भी इंड‍ियन ट्रेड‍िशन को फॉलो करती नजर आई। र‍िपोर्ट के मुताब‍िक इंड‍ियन कल्चर को पसंद करने वाले निक को भारतीय पकवानों में सबसे ज्यादा बटर च‍िकन पसंद है।

खास बात ये है कि प्रिंयका न‍िक की पसंद-नापसंद का खुद ध्यान रखती हैं। सगाई की पार्टी में पूरे खाने में बटर च‍िकन को खास जगह दी गई थी। इसके अलावा न‍िक को दालमखनी भी बहुत पसंद है। तो कहा जा सकता है कि निक भी भारतीय परंपरा में ढलते जा रहे हैं।

इसके अलावा बता दें निक ने अपने प्यार का सुबूत देने के लिए प्रियंका के नाम का टैटू बनवाने का फैसला किया है। प्रियंका और निक काफी पहले से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि कुछ महीनों पहले ही उन्होंने पब्लिकली साथ में अपीयरेंस दी। निक ने प्रियंका की मां से और उनके कुछ रिश्तेदारों से भी पहले ही मुलाकात कर ली थी।

बताया जा रहा है कि दोनों इसी साल 2018 में अक्टूबर के महीने में शादी कर लेंगे। प्रियंका की बात करें तो वो अपनी शादी को पारंपरिक रखना चाहती हैं। यह भी बताया गया कि शादी हिन्दू धर्म के रीति रिवाजों से होगी।

ये भी पढ़ें

प्रियंका-निक जोनस की शादी के बाद सलमान के घर में बजेगी शहनाई, ये विदेशी लड़की बनेगी दुल्हन!
Updated on:
21 Aug 2018 01:17 pm
Published on:
19 Aug 2018 03:50 pm
Also Read
View All