हॉलीवुड

दुखद: 26 साल की उम्र में दवाइयों के ओवरडोज ने फेमस रैपर की ली जान, इंडस्ट्री में छाया मातम

फेमस रैपर का 26 साल की उम्र में निधन हो गया है। रैपर की मौत से म्यूजिक इंडस्ट्री में मातम छा गया है। रैपर की जान दवाइयों के ओवरडोज से हुई है।

less than 1 minute read
Aug 26, 2024
Rapper Enchanting

फेमस रैपर ने बेहद ही कम उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। रैपर के निधन की खबर सुनकर फैंस भी हैरान हैं और हर कोई इस वक्त सदमे में है। अचानक रैपर के इस तरह से दुनिया से जाने की खबर आएगी ये किसी ने भी नहीं सोचा था। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को अब झटका लग गया है और म्यूजिक इंडस्ट्री में मातम पसर गया है।

फेमस रैपर एनचैनटिंग की मौत

पॉपुलर रैपर एनचैनटिंग अब हमारे बीच नहीं रही हैं, रैपर ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। खबरों के मुताबिक, एनचैनटिंग ने महज 26 साल की उम्र में दुनिया छोड़ दी है, और उनकी मौत 11 जून को हुई थी। एनचैनटिंग की मौत की खबर अब सामने आई है और इस खबर से उनके फैंस काफी दुखी हैं। एनचैनटिंग का असली नाम चैनिंग निकोल लैरी था, मगर वो म्यूजिक इंडस्ट्री में एनचैनटिंग के नाम से जानी जाती थीं।

एनचैनटिंग की मौत का कारण

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एनचैनटिंग ने कम समय में काफी पॉपुलैरिटी हासिल की थी। मगर 26 साल की उम्र में रैपर ने आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है कि ओपिओइड पेनकिलर और  वैलियम और जेनेक्स के मिश्रण से एनचैनटिंग की मृत्यु हुई है। डॉक्टर ने रैपर की मौत का कारण दवाओं के एक्सीडेंट ओवरडोज बताया है।

एनचैनटिंग वर्कफ्रंट

एनचैनटिंग ने बतौर रैपर सिर्फ 18 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी। हाई स्कूल में पढ़ते हुए ही वो रैपर बन गई थीं और लोगों ने उन्हें काफी पसंद भी किया था। साल 2020 में एनचैनटिंग ने अपने 2 एल्बम जारी किए थे। इसके अलावा उन्होंने उसी साल Gucci Mane’s 1017 Records साइन किए थे।

Updated on:
28 Aug 2024 04:19 pm
Published on:
26 Aug 2024 11:30 am
Also Read
View All

अगली खबर