Selena Gomez Kisses Husband Dirty Feet: हॉलीवुड अभिनेत्री का एक वीडियो इन दिनों तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो अपने पति के गंदे पैर को किस करते हुए नजर आ रही हैं।
Selena Gomez Kisses Husband Dirty Feet: हॉलीवुड सिंगर और अभिनेत्री सेलेना गोमेज एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह कोई नया गाना या फिल्म नहीं, बल्कि पति बेनी ब्लैंको के साथ उनका एक मजाकिया पल है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हाल ही में सेलेना ने पॉडकास्ट के दौरान बेनी के पैर की उंगली को किस कर लिया, जिसे कई लोग उनके पुराने विवाद पर चुटीला जवाब मान रहे हैं।
सेलेना गोमेज और बेनी ब्लेंको हाल ही में उनके पॉडकास्ट 'फ्रेंड्स कीप सीक्रेट' में साथ नजर आए। बातचीत के दौरान सेलेना फर्श पर बैठी थीं और अचानक उन्होंने झुककर बेनी के पैर की उंगली को किस कर लिया। स्टूडियो में मौजूद को-होस्ट्स भी इस पल को देखकर चौंक गए।
वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कुछ लोगों ने इसे कपल का क्यूट मोमेंट बताया, तो कुछ ने इसे पिछले विवाद का जवाब माना।
कुछ हफ्ते पहले बेनी ब्लैंको का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो सोफे पर नंगे पैर बैठे दिखे थे। सोशल मीडिया यूज़र्स ने उनके पैरों को लेकर मजाक उड़ाया और साफ-सफाई पर सवाल उठाए। कुछ लोगों ने तो मजाक में सेलेना को उन्हें छोड़ देने की सलाह तक दे दी थी।
इस पूरे विवाद के बाद बेनी ने टीवी शो 'जिम्मी केमेल लाइव'! में सफाई दी थी। उन्होंने कहा था कि उस दिन स्टूडियो का फर्श गंदा था क्योंकि शूटिंग का पहला दिन था। शो के दौरान उन्होंने मोजा उतारकर अपना पैर भी दिखाया और कहा कि उनके पैर बिल्कुल साफ हैं।
वायरल बहस के बीच सेलेना ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वो बेनी को किस करती नजर आईं। साथ ही उन्होंने लिखा कि वो हर दिन उनसे और ज्यादा प्यार करती हैं। यह पोस्ट उनके रिश्ते को लेकर उठ रही तमाम अटकलों पर एक तरह से विराम लगाने जैसा था।
पॉडकास्ट में जब बेनी से पूछा गया कि वो सार्वजनिक तौर पर प्यार जताने में हिचकिचाते क्यों हैं, तो उन्होंने कहा कि सेलेना एक स्वतंत्र शख्सियत हैं और वह इंटरव्यू के दौरान उन्हें स्पेस देना चाहते हैं। उन्होंने यह भी माना कि वह खुद को रोकते हैं ताकि वह पेशेवर माहौल बनाए रख सकें।
सेलेना और बेनी ने 2023 में डेटिंग शुरू की थी। लंबे समय तक अपने रिश्ते को निजी रखने के बाद दोनों ने 27 सितंबर 2025 को कैलिफोर्निया के सैंटा बारबरा में एक निजी समारोह में शादी कर ली। आज यह जोड़ी हॉलीवुड की चर्चित कपल्स में गिनी जाती है। कभी किसी मज़ाकिया वीडियो से तो कभी रोमांटिक पोस्ट से, दोनों अक्सर सुर्खियों में रहते हैं।