19 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्विमिंग पूल में बेहोश मिली एक्ट्रेस की हुई मौत, 57 की उम्र में नादिया फारेस ने दुनिया को कहा अलविदा

Nadia Fares Death: फ्रेंच अभिनेत्री नादिया फारेस के निधन से हर किसी को स्तब्ध कर दिया है। एक्ट्रेस कुछ दिन पहले स्विमिंग पूल में बेहोश पाई गई थीं।

2 min read
Google source verification
Nadia Fares Death

Nadia Fares Death (सोर्स- एक्स)

Nadia Fares Death: फ्रेंच सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री नादिया फारेस के निधन की खबर ने दुनियाभर के फिल्म प्रेमियों को गहरे सदमे में डाल दिया है। 57 वर्ष की उम्र में उनका इस तरह अचानक चले जाना इंडस्ट्री के लिए बड़ी क्षति माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले उन्हें पेरिस में एक स्विमिंग पूल में बेहोश हालत में पाया गया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां वो कोमा में चली गईं और कई दिनों तक जिंदगी के लिए संघर्ष करने के बाद आखिरकार उन्होंने अंतिम सांस ली।

उनकी मौत की पुष्टि उनके परिवार की ओर से की गई, जिसके बाद सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलियों का सिलसिला शुरू हो गया।

बेटियों ने साझा किया भावुक बयान (Nadia Fares Death)

नादिया फारेस के निधन की जानकारी उनकी बेटियों सिलिया मार्टी चासमैन और शाना लीली चासमैन ने साझा की। परिवार की ओर से जारी बयान में गहरे दुख का इजहार किया गया। उन्होंने कहा कि ये जीवन की सबसे बड़ी क्षति है।

सिलिया ने सोशल मीडिया पर अपनी मां के लिए बेहद भावुक संदेश लिखा, जिसमें उन्होंने अपनी यादों, संघर्ष और मां के प्यार को याद करते हुए बताया कि यह दर्द कभी खत्म नहीं होगा। इस पोस्ट ने हजारों लोगों को भावुक कर दिया।

इंटरनेशनल सिनेमा में बनाई अलग पहचान

'द क्रिमसन रिवर्स' जैसी फिल्मों से पहचान बनाने वाली नादिया फारेस ने फ्रेंच और अंतरराष्ट्रीय सिनेमा दोनों में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई थी। इसके अलावा वो 'स्टोर्म वॉर्निंग', 'वॉर', 'लकी डे' जैसी फिल्मों में भी नजर आई थीं।

अपने करियर की शुरुआत उन्होंने छोटे लेकिन प्रभावशाली प्रोजेक्ट्स से की थी। धीरे-धीरे उन्होंने अपनी अभिनय क्षमता के दम पर दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। उनकी अभिनय शैली में गंभीरता और भावनात्मक गहराई साफ दिखाई देती थी, जो उन्हें बाकी कलाकारों से अलग बनाती थी।

टीवी और फिल्मों दोनों में दिखाया दमदार अभिनय

नादिया फारेस ने सिर्फ फिल्मों तक ही खुद को सीमित नहीं रखा बल्कि टेलीविजन प्रोजेक्ट्स में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। यही वजह रही कि वह फ्रांस ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के बीच भी लोकप्रिय रहीं।

उनकी आखिरी स्क्रीन प्रेजेंस पिछले साल आई फिल्म 'टोजर्स पॉसिबल' में रही थी। इस फिल्म के जरिए उन्होंने एक बार फिर साबित किया था कि अभिनय के प्रति उनका जुनून अंत तक बरकरार रहा।