6 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पूर्व TMC नेता अनूप बिस्वास के भाई की गिरफ्तारी पर एक्ट्रेस श्रीलेखा का फूटा गुस्सा! बोलीं- ‘पूरा सिस्टम जिम्मेदार’

Bengali Actor Sreelekha Mitra: TMC से जुड़े स्वरूप विश्वास के गिरफ्तारी के बाद पार्टी में एक बार फिर विवाद और नाराजगी देखने को मिली। इस मामले पर कांग्रेस नेता श्रीलेखा मित्रा ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है।

2 min read
Google source verification
श्रीलेखा मित्रा

श्रीलेखा मित्रा (This photo from x:@BharatNarative_)

Bengali Actor Sreelekha Mitra: टॉलीवुड में इन दिनों माहौल गरमाया आया हुआ है। पश्चिम बंगाल के पूर्व खेल मंत्री अनूप बिस्वास के भाई और फिल्म-टेलीविजन जगत में दशकों से दबदबा रखने वाले स्वरूप बिस्वास की गिरफ्तारी ने टॉलीवुड इंडस्ट्री की कई परतें उघाड़ दी हैं। इस गिरफ्तारी के बाद जहां कई तकनीशियन और कर्मचारी खुलकर सामने आए, वहीं अनुभवी बंगाली एक्ट्रेस श्रीलेखा मित्रा ने भी अपनी चुप्पी तोड़ी हैं।

जबरन वसूली और आपराधिक धमकी के आरोपों की जांच जारी

न्यू अलीपुर पुलिस स्टेशन को कोलकाता के रीजेंट पार्क इलाके की एक मेकअप आर्टिस्ट से लिखित शिकायत मिली थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि लगभग 2 सालों से बेरोजगार चल रही इस महिला से काम दिलाने के बदले में रुपये मांगे गए, राशि न देने पर जान से मारने की धमकियां दी गईं। इस शिकायत और प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने गुरुवार रात स्वरूप बिस्वास को हिरासत में लिया। एक पुलिस अधिकारी ने पुष्टि की कि जबरन वसूली और आपराधिक धमकी के आरोपों की जांच अभी जारी है।

दरअसल, गिरफ्तारी की खबर सामने आते ही एक्ट्रेस श्रीलेखा मित्रा ने अपने फेसबुक पेज पर एक के बाद एक कई पोस्ट लिखीं। उन्होंने कहा कि बीते 10 सालों में TMC सपोटर्स स्टार और इंडस्ट्री के ताकतवर लोगों ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया था। उन्होंने लिखा कि ये बैन किसी कागज पर नहीं था, लेकिन इसका असर उनके करियर पर उतना ही गहरा था जितना किसी लिखित आदेश का।

उनके समय और शब्दों की भी एक कीमत है

श्रीलेखा ने साफ बताया कि सिर्फ एक आदमी नहीं, पूरा सिस्टम जिम्मेदार है। उनके मुताबिक, ये पूरा सिस्टम ही ऐसे लोगों को पैदा करता है जो सत्ता और पैसे के बल पर दूसरों का शोषण करते हैं। उन्होंने लिखा कि 1 को गिरफ्तार करने से कुछ नहीं बदलेगा, जब तक उस व्यवस्था को नहीं बदला जाता जो ऐसे लोगों को पनाह देती है।

बता दें, अपनी एक पोस्ट में उन्होंने मीडिया से भी सीधा संवाद किया और कहा कि उनके समय और शब्दों की भी एक कीमत है और उनका सम्मान किया जाना चाहिए। साथ ही, श्रीलेखा ने अपने पोस्ट में उन लोगों से जवाब मांगा जो कभी स्वरूप बिस्वास के इर्द-गिर्द जमा रहते थे और उनके नाम पर आलोचकों को चुप कराते थे। उन्होंने कहा कि असली जिम्मेदार वे लोग हैं जिन्होंने इस व्यवस्था को खड़ा किया और उसे बनाए रखा। फिलहाल पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है