21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

के-पॉप इंडस्ट्री में हड़कंप! BTS से जुड़ी कंपनी के चेयरमैन बंग सी ह्युक की हो सकती है गिरफ्तारी?

BTS Agency Head Over Fraud: दक्षिण कोरियाई म्यूजिक बैंड BTS पूरी दुनिया में अपनी एक अलग ही पहचान बना चुका है। इस बैंड को एक कंपनी चलाती है जिसके चेयरमेन को पुलिस गिरफ्तार करना चाहती है। आइये जानते हैं आखिर उन्होंने ऐसा क्या किया है…

3 min read
Google source verification
BTS Agency k pop music Head mogul bang si hyuk trouble South Korea Police Seek make Arrest plan

बंग सी ह्युक और बीटीएस ग्रुप - फोटो : एक्स (ट्विटर)

South Korea Police Seek Arrest of BTS Agency Head Over Fraud: दुनिया के सबसे मशहूर म्यूजिक बैंड 'बीटीएस' (BTS) को फर्श से अर्श तक पहुंचाने वाले मास्टरमाइंड बंग सी ह्युक अब खुद कानूनी शिकंजे में फंसते नजर आ रहे हैं। मंगलवार को दक्षिण कोरियाई पुलिस ने एक बड़ा कदम उठाते हुए घोषणा की है कि वह के-पॉप दिग्गज और HYBE एजेंसी के चेयरमैन बंग सी ह्युक को गिरफ्तार करना चाहते हैं। जैसे ही यह खबर सामने आई, पूरी कोरियाई म्यूजिक इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया। कई लोगों ने कमेंट करने शुरू कर दिए। आइये जानते हैं आखिर क्या है इसके पीछे का बड़ा कारण...

बंग सी ह्युक की होगी गिरफ्तारी? (South Korea Police Seek Arrest of BTS Agency Head Over Fraud)

के-पॉप दिग्गज और HYBE एजेंसी के चेयरमैन बंग सी ह्युक पर निवेशकों के साथ करीब 100 मिलियन डॉलर (लगभग 800 करोड़ रुपये से ज्यादा) की धोखाधड़ी करने का गंभीर आरोप लगा है। इसी को लेकर सियोल मेट्रोपॉलिटन पुलिस एजेंसी ने आधिकारिक तौर पर सरकारी वकीलों के जरिए से कोर्ट से बंग सी ह्युक के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने का अनुरोध किया है। हालांकि, इस पूरे मामले पर बंग सी ह्युक की कंपनी HYBE के प्रतिनिधियों ने फिलहाल चुप्पी साध रखी है और किसी भी तरह की टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।

क्या है यह पूरा घोटाला? (BTS Agency Head mogul bang si hyuk)

जांच रिपोर्ट के अनुसार, बंग सी ह्युक पिछले साल नवंबर से ही पुलिस की रडार पर थे। मामला साल 2019 का है, जब उन पर निवेशकों को गुमराह करने का आरोप लगा था। बताया जा रहा है कि बंग ने तब निवेशकों से झूठ बोला था कि उनकी एजेंसी का पब्लिक मार्केट (IPO) में आने का कोई इरादा नहीं है।

उनकी बातों पर भरोसा करके निवेशकों ने आईपीओ आने से ठीक पहले अपने शेयर एक प्राइवेट इक्विटी फंड को बेच दिए थे। पुलिस का दावा है कि इस पूरी प्रक्रिया के पीछे एक गुप्त 'साइड डील' थी। आरोप है कि उस प्राइवेट फंड ने बंग सी ह्युक को करीब 136 मिलियन डॉलर का भुगतान किया। इस डील के तहत यह तय हुआ था कि आईपीओ के बाद शेयरों की बिक्री से जो भी फायदा होगा, उसका 30% हिस्सा सीधे बंग के पास जाएगा। सरल शब्दों में कहें तो निवेशकों को अंधेरे में रखकर खुद के फायदे के लिए करोड़ों का खेल रचा गया।

कौन हैं बंग सी ह्युक? (Who is mogul bang si hyuk)

म्यूजिक की दुनिया में बंग सी ह्युक को एक बड़ा विजनरी माना जाता है। उन्होंने 2005 में 'बिग हिट एंटरटेनमेंट' की स्थापना की थी, जिसे आज हम HYBE के नाम से जानते हैं। उन्होंने ही 'बीटीएस' को बनाया और दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचाया। आज वह केवल एक प्रोड्यूसर नहीं, बल्कि कोरियाई पॉप जगत के सबसे शक्तिशाली इंसान भी माने जाते हैं।

अगर इस मामले में बंग की गिरफ्तारी होती है, तो इसका सीधा असर न केवल उनकी कंपनी की साख पर पड़ेगा, बल्कि बीटीएस और उनके अन्य म्यूजिक बैंड्स के भविष्य पर भी सवाल खड़े हो सकते हैं।