
बॉलीवुड ही हॉट एकट्रेस Priyanka Chopra इनदिनों अपने जेठ Joe Jonas की शादी की तैयारियों में बिजी हैं। निक के बड़े भाई Joe Jonas 'गेम ऑफ थ्रोन्स' एक्ट्रेस Sophie Turner से दूसरी बार शादी करने जा रहे हैं। शादी से पहले की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायलर हो रही हैं। जो और सोफी की शादी सिटी ऑफ लव पेरिस में होने वाली है। खबरों की मानें तो दोनों की शादी पेरिस के एक शानदार महल में होने जा रही हैं। आइए जातने हैं कि उनकी शादी में कितना खर्च हो रहा है।
जो जोनस और सोफी टर्नर को उनके फैंस ने क्यूट नाम 'जोफी' दिया है। दोनों की शादी बेहद ही ग्रैंड और आलीशान तरीके से की जाएगी। एक रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल की शादी Chateau में होने जा रही है। यहां की खासियत ये है कि ये महल 18 वीं शताब्दी का बना हुआ है। ये महल 17 एकड़ में फैला हुआ है। इसके अलावा यहां बाग-बगीचे और स्वीमिंग पूल भी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें 16 बेडरूम हैं।
बात दें कि इस शादी का डेकोर काफी क्लासी होने वाला है। वहीं इसके अलावा एक ग्रैंड केक भी होगा। Chateau के एक रात के खर्चे की बात करें तो यहां एक रात रुकने का खर्चा लगभग 3,21,084 लाख रुपये है। इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकात है कि ये एक ग्रैंड शादी होगी।