हॉलीवुड

लाइव शो में Taylor Swift की खुल गई ड्रेस, सोशल मीडिया पर फोटोज हुईं वायरल

Taylor Swift: टेलर स्विफ्ट के लाइव शो से कुछ फोटोज वायरल हो रही है, जिनमें उनकी ड्रेस सबके सामने खुल जाती है।
2 min read
• •
Updated: 25 Oct 2024, 11:11 AM IST
taylor swift video
टेलर स्विफ्ट

Taylor Swift: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक, ऐसे कई बार हुआ है जब सेलेब्स के साथ ऊप्स मोमेंट हुए हैं। अब ऐसा ही कुछ फेमस पॉप सिंगर टेलर स्विफ्ट के साथ हुआ है। इसकी फोटोज भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इनमें साफ देखा जा सकता है कि लाइव शो में टेलर स्विफ्ट की ड्रेस की चैन पीछे से खुल गई है।

टेलर स्विफ्ट के साथ हुआ ऊप्स मोमेंट

टेलर स्विफ्ट मियामी टूर पर थीं, जब वह वॉर्डरोब मालफंक्शन का शिकार हो गईं। इस दौरान सिंगर ने व्हाइट कलर का गाउन पहना हुआ था। वह स्टेज पर परफॉर्म कर रही थीं कि तभी उनके साथ ऊप्स मोमेंट हो गया है। फोटोज में देखा जा सकता है कि बीच शो में रुककर टेलर स्विफ्ट ने दो लोगों की मदद से अपनी ड्रेस की चैन बंद करवाई और फिर वापस से परफॉर्मेंस शुरू की। टेलर स्विफ्ट की फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद वायरल हो रही है।

टेलर स्विफ्ट की फोटोज देख यूजर्स का आया ऐसा रिएक्शन

टेलर स्विफ्ट के इन वायरल फोटोज पर सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'यह माइक की खराबी की वजह से हुआ है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'माइक बॉक्स ठीक नहीं था, जिसे सही करने के लिए लगता है कि उनकी ड्रेस खोलनी पड़ी।' एक अन्य यूजर ने लिखा कि लाइव शो के बीच अचनाक ये क्या हो गया।

Updated on:
25 Oct 2024, 11:11 AM IST
Published on: