बता दें, इस पूरे विवाद पर सोशल मिडिया पर अलग-अलग राय भी देखने को मिली। एक वर्ग ने कपड़ों को लेकर लोगों के रवैये पर सवाल उठाते हुए लिखा कि टी-शर्ट या शर्ट पर 'ॐ' पहनने पर बात नहीं होती, लेकिन बिकिनी के साथ आते ही आपत्ति जताई जाती है। इसके अलावा कुछ यूजर्स ने ये भी माना कि संभव है केंडल जेनर को इस प्रतीक के धार्मिक अर्थ की पूरी जानकारी न हो, जबकि कइयो का मानना था कि सेलिब्रिटीज को कपड़ों से जुड़े सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संदर्भों को लेकर जागरूक रहना चाहिए।