
हॉलीवुड अभिनेता टॉम क्रूज आगामी फिल्म 'मिशन इम्पॉसिबल-6' के सेट पर छलांग लगाने के एक स्टंट के दौरान घायल हो गए। एक रिपोर्ट के मुताबिक, 55 वर्षीय अभिनेता जब एक इमारत की छत पर कूदने की कोशिश कर रहे थे, तभी वह उसके सिरे से टकरा गए और उनके घुटने में चोट लग गई। चोट लगने के बाद वह थोड़ा लंगड़ा कर चलने लगे। बाद में फिल्म की यूनिट के सदस्यों ने उन्हें वहां से सुरक्षित हटा लिया और तुरंत उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया।
Celeb Secret...
जब किम कर्दशियां ने चुराई लिपस्टिक
रियलिटी टीवी शख्सियत किम कर्दशियां का कहना है कि एक बार उन्होंने फैशन डिजाइनर निकोल रिकी के साथ मिलकर एक लिपस्टिक चुराई थी। अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक पोस्ट में किम ने वह वाकया याद किया, जब उन्होंने 11 साल की उम्र में एक दुकान से लिपस्टिक चुराई थी। किम का कहना है कि उन्हें बचपन से ही खूबसूरत दिखने का शौक था। किम ने लिखा, "जब मैं और निकोल रिकी करीब 11 साल के थे, तब हम मालिबू में एक दुकान में गए और एक लिपस्टिक उठा ली।" किम ने आगे लिखा, "मुझे लिपस्टिक के शेड का नाम याद नहीं है, लेकिन वह भूरे रंग की लिपस्टिक थी।"