
Mission Impossible BO Collection Day 1: हॉलीवुड के सुपरस्टार टॉम क्रूज की फिल्म 'मिशन इम्पॉसिबल' सीरीज की सातवीं फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। ऐसे में फिल्म को पहले ही दिन दर्शकों का काफी प्यार मिला है। वजह है कि टॉप क्रूज ने इंडिया में अपनी अच्छी ओपनिंग की है। आईये जानते हैं पहली दिन इस फिल्म ने कितनी की कमाई…
मिशन इम्पॉसिबल 7 ने अपने पहले दिन 12 करोड़ रुपए की शानदार ओपनिंग की हैं। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने इंडिया में सभी भाषाओं में अच्छी कमाई की है फिल्म ने पहले दिन 12 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। तमाम ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि टॉप क्रूज की यह फिल्म इस वीकेंड इंडिया में शानदार कमाई करेगी। आपको बता दें कि टॉम क्रूज की मिशन इम्पॉसिबल सीरीज को एक्शन और जासूसी के लिए जाना जाता है। इस फिल्म में एक बार फिर से एक्टर का हैरतअंगेज एक्शन देखने को मिल रहे है।
कई फिल्म समीक्षकों की मानें तो टॉम क्रूज ने मिशन इम्पॉसिबल 7 में एक बार फिर दिखा दिया है कि वह पूरी फिल्म को अकेले दम पर खींच सकते हैं, फिर वह चाहे सांस रोक देने वाले एक्शन हों या फिर अपनी सीमाओं से आगे बढ़कर कुछ करना। फिल्म को डायरेक्ट क्रिस्टोफर मैकक्वेरी ने किया है और फिल्म में टॉम क्रूज के साथ हेले एटवेल, विंग रहेम्स, साइमन पेग, रेबेका फर्ग्यूसन और वैनेसा किर्बी नजर आ रहे हैं।