हॉलीवुड

‘ट्वाइलाइट’ फेम अभिनेता गर्लफ्रेंड के साथ घर में मृत मिले, जानें क्या हैं मौत की वजह

घर में गर्लफ्रेंड के साथ मृत पाए गए ‘ट्वाइलाइट’ फेम एक्टर ग्रेगरी टायरे… जानें क्या है मौत की वजह...    
2 min read
May 24, 2020
Gregory tyree boyce
Gregory tyree boyce

वर्ष 2008 में आई फिल्म 'ट्वाइलाइट' काम करने वाले अभिनेता ग्रेगरी टायरे ( gregory tyree ) का निधन हो गया है। वे महज 30 साल की उम्र में जॉर्जी अपने लॉस वेगास स्थित घर में मृत पाए गए। इस खबर के सामने आने के बाद हॉलीवुड इंडस्ट्री में मातम छा गया है। उनके फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया के जरिए सभी उन्हेें श्रद्धाजंलि दे रहे हैं और उनकी आत्मा की शांति की कामना कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि ग्रेगरी टायरे के साथ उनकी गर्लफ्रेंड नटाली भी 13 मई की शाम 5 बजे के करीब मृत पाई गईं। फिलहाल दोनों की मौत की वजह पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। महज 30 साल की उम्र में जॉर्जी अपने लॉस वेगास स्थित घर पर मृत पाए गए। उनकी उम्र 30 साल थी। मौत के कारण का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है और पुलिस जांच में जुट गई है। उनकी मौत को एक हफ्ते से ज्यादा वक्त बीत चुका है।

घटना की जानकारी उस समय सामने आई जब अभिनेता कजिन उनकी तलाश करते हुए घर आया। जहां उसने दोनों को मृत पाया। पुलिस मौत समेत अन्य पहलुओं की भी छानबीन कर रही है। कई रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि यह घटना आपराधिक नहीं थी।

बता दें कि साल 2008 में आई फिल्म ट्वाइलाइट से उन्हें काफी फेम मिला था। ट्वाइलाइट सीरीज के एक्टर एडी गाथेगी ने भी ग्रेगरी टायरे के निधन पर अफसोस जताते हुए ट्वीट में लिखा-ट्वाइलाइट के अपने छोटे भाई ग्रेगरी टायरे बॉयेस और उनकी गर्लफ्रेंड के निधन से दुखी हूं। वे अभी काफी युवा थे। दुखी दिन। दोनों की आत्म को शांति मिले। बता दें, ग्रिगोरी के 10 साल की बेटी भी हैं, जिसका नाम अलाया है।

Published on:
24 May 2020 10:44 am