घरेलू और प्राकृतिक उपचार

Constipation or Stomach Pain : कब्ज और पेट दर्द? इन घरेलू हर्ब्स से पाएं झटपट राहत

Constipation or Stomach Pain : स्वस्थ जीवन के लिए गट हेल्थ जरूरी है। कब्ज, पेट दर्द, गैस जैसी समस्याओं में रसोई में मौजूद जीरा, धनिया, अजवाइन, त्रिफला, दालचीनी और काली मिर्च जैसी आयुर्वेदिक हर्ब्स बेहद फायदेमंद हैं।
2 min read
Jul 15, 2025
Constipation or Stomach Pain
Constipation or Stomach Pain

Constipation or Stomach Pain : स्वस्थ व सुखमय जीवन के लिए गट हैल्थ का ठीक रहना बहुत जरूरी है। इसके लिए घर में मौजूद कुछ आयुर्वेदिक हर्ब्स का सेवन कर इसे ठीक रख सकते हैं। इनका इस्तेमाल (Constipation or Stomach Pain) कब्ज, पेट दर्द, गैस, पेट में जलन इत्यादि में हर्ब्स के रूप में किया जा सकता है। रसोई में मौजूद जीरा, धनिया, काली मिर्च, अजवायन, त्रिफला (आंवला, हरड़, बहेड़ा), दाल चीनी इत्यादि इसमें बहुत लाभकारी है। डॉ. गुंजन गर्ग, आयुर्वेद विशेषज्ञ

फल-हरी सब्जी

फल और हरी सब्जियों में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो गट हैल्थ के लिए अच्छा है। ध्यान रखें कि फल-सब्जी मौसम के अनुसार लें क्योंकि ये पोषण से भरपूर होती हैं।

गैस, पेट फूलना

बड़ी/काली इलायची को जलाकर इसका पाउडर बनाकर पानी में मिला लें। इसे पी लें। गैस की समस्या में ये बहुत अच्छा काम करती है।

पेट में जलन

सौंफ को दरदरा कूटकर पानी में भिगो दें। फिर इसे सुबह छानकर पी लें। इसके अलावा धनिया की पंजीरी का भी सेवन आप सुबह खाली पेट कर सकते हैं। इससे एसिडिटी की समस्या में आराम मिलता है।

पेट में भारीपन

पेट में भारीपन, भूख नहीं लगने पर आप जीरा व सौंफ को पानी में उबाल कर छानकर उस पानी को पी सकते हैं। वहीं पेट में दर्द होने पर अजवायन और हींग का प्रयोग फायदेमंद है। इसे बच्चों को भी दे सकते हैं। छोटे बच्चों के पेट दर्द में हींग को पानी के साथ घिसकर पेट पर लगाते हैं।

इन चीजों के सेवन से कब्ज में मिलेगी राहत

Constipation or Stomach Pain : कब्ज की समस्या

कब्ज की समस्या में त्रिफला का सेवन कर सकते हैं। इसमें आंवला, हरड़ व बहेड़ा होता है, जो कब्ज की समस्या के लिए रामबाण है। रात में सोने से पहले एक चमच त्रिफला चूर्ण को गर्म पानी के साथ लेने से कब्ज दूर होगी। गट हैल्थ संबंधी समस्याएं कम होगी।

मैदा व बेकरी आइटस न खाएं

पेट संबंधी बीमारियों को दूर रखने के लिए मैदा व बेकरी आइटस, फास्ट व पैक्ड फूड का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इनका पाचन सही प्रकार से नहीं होता है। मोटा आटा जिसमें चोकर हो उसे खाने में लेना चाहिए। छिलके वाली दालें और फाइबर को अपने खाने में शामिल करना चाहिए।

डॉ. गुंजन गर्ग, आयुर्वेद विशेषज्ञ

Updated on:
15 Jul 2025 04:51 pm
Published on:
15 Jul 2025 04:51 pm