Home Remedies for Long Nails: लंबे और आकर्षक नाखून पाना हर महिला का सपना होता है। अपने खूबसूरत लंबे नाखूनों पर अलग-अलग तरह के नेल पॉलिश लगाकर उन्हें निखारती है। कई लड़कियों के नाखून लंबे होते ही टूटने लगते हैं। ऐसा अक्सर शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने के कारण होता है। नाखून न बढ़ने की वजह बीमारियां भी हो सकती है।

नई दिल्ली। Home Remedies for Long Nails: लंबे और खूबसूरत नाखून किसे अच्छे नहीं लगते। नाखून अगर खूबसूरत हों, पूरी तरह शेप में हों और मजबूत हों तो हाथों की खूबसूरती और बढ़ जाती है। अपने खूबसूरत लंबे नाखूनों पर अलग-अलग तरह के नेल पॉलिश लगाकर उन्हें निखारती है। कई लड़कियों के नाखून लंबे होते ही टूटने लगते हैं। ऐसा अक्सर शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने के कारण होता है। नाखून टूटने के कई कारण हो सकते हैं जिसमें शरीर में कैल्शियम या बायोटीन की कमी या शरीर में कुछ बीमारियों के कारण भी हो सकते हैं। इसके अलावा दांतों से नाखून काटने पर या कहीं चोट लगने पर भी नाखून अक्सर टूट जाते हैं। आइए जानते हैं नाखूनों को जल्दी लंबा करने के 3 असरदार तरीके के बारे में।
नाखून लंबे करने के घरेलू उपाय
संतरे के रस :
संतरे के रस से नाखून लंबे करने का आसन तरीका है। यह नाखूनों के लिए काफी फायदेमंद होता है। इससे नाजुक और कमजोर नाखून मजबूत होते हैं। संतरे में विटामिन सी पाया जाता है जो नाखून बढ़ाने के लिए बेहद जरूरी होता है। इसके लिए एक कटोरी में संतरे का रस निकल लें। अब इस कटोरी में अपने नाखून डाल लें। 10 मिनट बाद नाखूनों को धो लें। ऐसा रोजाना दो बार कर सकते है।
नींबू के रस :
विटामिन सी से भरपूर नींबू नाखूनों के बढ़ने में बहुत ही कारगर साबित होता है। नियमित रूप से नाखूनों पर नींबू के इस्तेमाल से ना केवल नाखूनों पर लगे दाग साफ होंगे, बल्कि साथ ही नाखून को बढ़ाने में भी मदद करेंगे। ऐसा करने के लिए हर दिन नींबू का एक टुकड़ा लेकर अपने पैरों और हाथों के नाखूनों पर रगड़े और इससे गर्म पानी से धो लें।
लहसुन :
लहसुन की एक कली लें. उसके छिलके उतार दें कली को बीच में से काट ले और इसे अपने नाखूनों पर 10 मिनट तक रगड़ें। ऐसा करने के 10 दिन के भीतर ही आपको रिजल्ट दिखने लगेगा।
ऑलिव ऑयल :
ऑलिव ऑयल से नाखूनों की मालिश करने से भी वे जल्दी बढ़ते है। ऑलिव ऑयल विटामिन ई से भरपूर होता है जो कि नाखूनों को पोषण प्रदान करता है और खून का फ्लो नाखूनों तक बढ़ाता है।
यह भी पढ़े: बालों को काला करने के लिए करें घरेलू उपाय
बादाम का तेल :
बादाम का तेल भी नाखूनों के लिए फायदेमंद है। इस तेल से नाखूनों की मसाज करनी चाहिए। ऐसा करने पर आसपास ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है जिससे नाखूनों की ग्रोथ में तेजी आ जाती है। रात के समय रोजाना बादाम तेल से नाखूनों की मसाज करने की आदत डालें।