Stomach Bloating: पेट फूलने की समस्या से परेशान रहते हैं और इन समस्यायों से निजात पाना चाहते हैं तो ये घरेलू उपाय अपना सकते हैं, इनको यदि फॉलो करते हैं तो पेट से जुड़ी कई समस्याएं दूर हो जाएंगी, वहीं पेट के बार-बार फूलने जैसी कई सारी समस्यायों से भी निजात मिल जाएगा।
Stomach Bloating: पेट फूलने की कई सारी समस्याएं हो सकती हैं जैसे कि कब्ज, पाचन तंत्र दुरुस्त न होने के कारण या डाइट रूटीन को सही तरीके से फॉलो न करने के कारण। पेट फूलने की समस्या के कारण पेट में दर्द बना रहता है, वहीं चलने-फिरने और उठने-बैठने में भी कई सारी समस्यायों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आज हम आपको इन घरेलू उपायों के बारे में बताएंगें, जिनके कारण पेट में होने वाली समस्यायों से आपको जल्द से जल्द निजात मिल जाएगा। वहीं ये पेट से जुड़ी और भी कई समस्यायों को दूर करने में असरदार साबित होंगें।
चाल-फेर करते रहें
पेट फूलने की समस्या से परेशान रहते हैं तो चाल-फेर करने से आपको बहुत ही ज्यादा मदद मिल सकती है। यदि आप सिटिंग जॉब करते हैं तो कोशिश करें कि हर एक घंटे के अंतराल में लगभग पांच मिनट का गैप ले और चाल-फेर करें, ऐसा रोजाना करने से पेट फूलने की समस्या दूर हो जाएगी।
यह भी पढ़ें: ये छोटी-छोटी आदतें बढ़ा देती हैं मानसिक स्वास्थ्य की समस्याएं, कहीं आप भी तो नहीं करते हैं ऐसी गलतियां
जीरा, धनिया और सौफ के पानी का सेवन करें
पेट फूलने की समस्या से परेशान रहते हैं तो जीरा, धनिया और सौंफ के पानी का सेवन आपकी बहुत ही ज्यादा मदद कर सकता है, इन सब चीजों को मिक्स करके इनका सेवन कर लें, इनके सेवन से पेट से जुड़ी दिक्कतें दूर हो जाएंगी, वहीं सेहत को भी बहुत ही ज्यादा आराम महसूस होगा।
यह भी पढ़ें: गर्मियों के मौसम में अक्सर खुजली और बालो के टूटने की समस्या से रहते हैं परेशान, तो दूर करने के अपना सकते हैं इन घरेलू उपायों को
नीम का सेवन करें
नीम का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत ही ज्यादा अच्छा होता है, इसके सेवन से सेहत को बहुत ही ज्यादा आराम मिलता है, यदि आपको पेट फूलने या पेट में गैस की समस्या की परेशानी रहती हो तो आप नीम के पत्तियों का रोजाना सेवन कर सकते हैं, वहीं इसकी दातून भी बहुत ही ज्यादा फायदेमंद साबित होती है।
अदरक का करें सेवन
अदरक का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत ही ज्यादा अच्छा होता है, अदरक ही नहीं इसके पानी का सेवन भी स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्यायों को दूर करता है, इसके लिए आप हल्के गर्म पानी में अदरक के टुकड़ों को डाल लें, फिर इसे मिला कर पी जाएँ, ज्यादा फायदा चाहते हैं तो काला नमक का भी सेवन कर सकते है।
यह भी पढ़ें: इस फल का करें रोजाना सेवन हड्डियों से जुड़ी कई समस्याएं हो जाएंगी दूर, जानें कैसे
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।