Home Remedies: आज के समय में ज्यादातर लोग डायबिटीज बीमारी के शिकार हो रहे हैं। गर्मियों के मौसम डायबिटीज होने पर लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में कुछ घरेलू उपाय इस समस्या से आपको राहत दिला सकते हैं।
Home Remedies: आजकल की बदलती लाइफस्टाइल और गलत खानपान की वजह से ज्यादातर लोग डायबिटीज बीमारी के शिकार हो रहे हैं। डायबिटीज होने पर ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है, जिससे डायबटीज के मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। गर्मियों का मौसम डायबिटीज के मरीजों के लिए चुनौती भरा हुआ होता है। क्योंकि गर्मियों के मौसम ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में नही रहता है। ऐसे में कुछ घरेलू उपाय गर्मियों के मौसम में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में मदद कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं इन घरेलू उपायों के बारे में
ब्लड शुगर को कंट्रोल करने वाले घरेलू उपाय
ताजे फल-सब्जियां
गर्मियों के मौसम में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने के लिए ताजे फल-सब्जियां का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। ताजे फल-सब्जियां कई सारे पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।
यह भी पढ़े: ब्रेस्ट कैंसर से बचने के लिए अपनी डाइट में करें इन चीजों को शामिल, जोखिम होगा कम
मेथी दाने
गर्मियों के मौसम में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने के लिए मेथी दाने का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। मेथी दाने पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को रात को सोने से पहले एक कप पानी में एक चम्मच मेथी दाने डालकर भिगो देना चाहिए। फिर सुबह खाली पेट इस पानी को पी लें।
आम के पत्ते
गर्मियों के मौसम में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने के लिए आम के पत्तों का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। आम के पत्ते ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं। इसलिए आप आम के पत्तों को उबालकर रात में भर के लिए छोड़ दें। फिर सुबह उठकर नाश्ते के बाद इस पानी को पिएं।
यह भी पढ़े: लाइम बीमारी क्या हैं? जानें इसके लक्षण और किन कारणों से होती है डिजीज
अच्छी नींद लें
गर्मियों के मौसम में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने के लिए नींद पूरी लें। नींद पूरी नहीं होने की वजह से स्ट्रेस हो सकता है, जिसकी वजह से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। इसलिए आप पर्याप्त मात्रा में नींद लें।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।