घरेलू और प्राकृतिक उपचार

Home Remedies for Burning Eyes: आंखों में होने वाली जलन से परेशान हैं? तो ये घरेलू उपाय दिलाएंगे तुरंत राहत

Home Remedies for Burning Eyes: आजकल के समय में आँखों में जलन होना आम बात है। आंखों में जलन या दर्द का मुख्य कारण अधिक तनाव, एलर्जी या आंखों को प्रभावित करने वाली कुछ अन्य शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं। आंखों में लगातार हो रहे जलन को आप घरेलू उपायों से ठीक कर सकते हैं।

2 min read
Home Remedies to get relief from Burning Eyes

Home Remedies for Burning Eyes: आजकल की बदलती लाइफस्टाइल में ज्यादा देर लैपटॉप या कंप्यूटर पर काम करने, नींद, तनाव या पर्यावरण की वजह से आंखो में जलन होने लगती है। इसलिए बेहतर है कि कंप्यूटर पर काम करते समय सुरक्षित चश्मा पहनें और आंखों के लिए पौष्टिक चीजों का सेवन करें। क्योंकि हमारी आंखें बेहद संवेदनशील होती हैं और इसीलिए उन्हें ज्यादा देखभाल की जरूरत होती है। आंखों को लेकर हुई एक छोटी सी लापरवाही भी खतरनाक साबित हो सकती है। तो आइए हमको बताते है की कैसे घरेलू उपायों द्वारा आंखों की जलन से राहत पा सकते है।

आंखों में होने वाली जलन से राहत पाने के घरेलू उपाय

1. खीरा
आंखों की थकान और जलन दूर करने के लिए खीरे का इस्तेमाल करना बहुत फायदेमंद है। ये आंखों की जलन दूर करके उन्हें ठंडक देने का काम करता है। खीरे के पतले-पतले टुकड़े काटकर उन्हें फ्रिज में रख दें कुछ देर के लिए खीरे के इन टुकड़ों को आंखों पर रखकर लेट जाएं। जलन और थकान दूर करने का ये बेहद कारगर और आसान उपाय है।
यह भी पढ़े: क्या आप भी पैरों की झनझनाहट से परेशान है? तो ये घरेलू नुस्खे दिलाएंगे तुरंत आराम

3. गुलाब जल
आंखों में जलन या दर्द होने पर आप गुलाब जल से अपनी आंखें धोएं और हो सके तो आंखों में गुलाब जल की एक बूंद भी डालें। इससे आपको दर्द से तुरंत राहत मिलेगी। वैसे सोने से पहले रोजाना आंखों में गुलाब जल की 1-2 बूंदें आंखों में डालने की सलाह दी जाती है।

3. ठंडा पानी
आंखों की जलन को दूर करने के लिए ठंडे पानी का इस्तेमाल करें। इसके लिए एक बर्तन में ठंडा पानी लें। अब इस पानी से अपने आंखों की अच्छे से सफाई करें। ऐसा करने से आंखों में मौजूद धूल-गंदगी निकल जाती है। वहीं, अगर आपकी आंखों में सूजन हो, तो 1 से 2 दिन तक ठंडे पानी से आंखों की धुलाई करें। साथ ही बर्फ के टुकड़े से आंखों की सिंकाई करें। इससे आंखों में जलन दूर हो जाएगी।

4. एलोवेरा
आंखों की समस्या में एलोवेरा भी काफी फायदेमंद होता है। इससे जलन और सूजन में बहुत जल्दी राहत मिलती है। एक से दो चम्मच एलोवेरा जेल लेकर उसे एक कप ठंडे पानी में मिला दें। फिर इसमें कॉटन डुबो कर उसे आंखों पर रखें। दिन में दो से तीन बार यह उपाय करने से आंखों में जलन और सूजन की समस्या खत्म हो जाती है।
यह भी पढ़े: चश्मे के कारण नाक पर पड़ गए है निशान, तो इन होम रेमेडीज से पाएं छुटकारा

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Updated on:
15 Apr 2022 03:20 pm
Published on:
15 Apr 2022 03:19 pm
Also Read
View All