घरेलू और प्राकृतिक उपचार

Home Remedies: क्या आप नींद न आने की समस्या से हैं परेशान? तो ये घरेलू उपाय राहत दिलाने में आएंगे काम

Home Remedies: अच्छी नींद न लेने की वजह से व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से बीमार महसूस करता है। नींद की कमी की वजह से कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। लेकिन इस समस्या से राहत दिलाने में कुछ घरेलू उपाय आपकी मदद कर सकते हैं।

2 min read
Home remedies to get relief from insomnia

Home Remedies: आजकल की बदलती लाइफस्टाइल और भागदौड़ की जिंदगी में लोग अपनी सेहत का ध्यान नहीं रख पाते हैं, जिसका सीधा असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है। आजकल के बिजी लाइफ में लोग अच्छी नींद नहीं ले पाते हैं और आगे चलकर या यह कई बीमारियों का कारण बन जाती है। अच्छी नींद लेना हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही जरूरी होता है। यह हमारे शरीर और मस्तिष्क दोनों को आराम देती है और हमें ऊर्जा प्रदान करती है। एक व्यक्ति को स्वस्थ रखने के लिए कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए। लेकिन कुछ घरेलू उपाय अपनाकर आप इस समस्या से राहत पा सकते हैं। तो आइए जानते इन घरेलू उपाय के बारे में जिससे आप अच्छी नींद पा सकते हैं

नींद आने के घरेलू उपाय

सरसों के तेल से मालिश करें
नींद न आने की समस्या से राहत पाने के लिए सरसों तेल का इस्तेमाल करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। इसलिए आप रात में सोने से पहले अपनी पैरों को अच्छी तरह से धो लें। फिर तलवों पर सरसों के तेल से मालिश करें। ऐसा करने से दिमाग शांत रहता है तथा नींद अच्छी आती है।
यह भी पढ़े: ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, तुरंत मिलेगी राहत

गर्म दूध
नींद न आने की समस्या से राहत पाने के लिए गर्म दूध का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि दूध में ट्रिपटोपॉन मौजूद होता है, जो नींद को बढ़ाने में मदद करता है। इसलिए रोजाना गर्म दूध का सेवन करने से अच्छी नींद आती है। इसके लिए आप एक कप गर्म दूध में आधा चम्मच दालचीनी का पाउडर मिलाकर सोने से पहले पी लें।

जायफल
नींद न आने की समस्या से राहत पाने के लिए जायफल का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। गर्म दूध में जायफल मिलाकर पीने से अनिद्रा की समस्या दूर होती है। इसलिए आप सोने से पहले एक कप गर्म दूध में जायफल का पाउडर मिलाकर पिएं।
यह भी पढ़े: क्या आप पेट की जलन की समस्या से है परेशान? तो ये घरेलू उपाय राहत दिलाने में आएंगे काम

बादाम
नींद न आने की समस्या से राहत पाने के लिए बादाम का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। बादाम में मैग्नीशियम के गुण पाए जाते है, जो नींद को बढ़ावा देने के साथ ही मांस-पेशि‍यों में होने वाले खिंचाव और तनाव को कम करने में मदद करता है। जिससे अच्छी नींद आती है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

Updated on:
11 Jul 2022 05:27 pm
Published on:
11 Jul 2022 05:26 pm
Also Read
View All