घरेलू और प्राकृतिक उपचार

Home Remedies for Stomach Bloating: पेट फूलने की समस्या से राहत पाने के लिए करें ये घरेलू उपाय

Home Remedies for Stomach Bloating: आमतौर पर पेट फूलने का कारण पेट में बनने वाली गैस होती है। जिससे पेट का आकार बढ़ने लगता है। इसे पेट की सूजन भी कहते हैं। सामान्य तौर पर ऐसा खाना खाने के बाद महसूस होता है। सर्दी में आमतौर पर पेट में गैस बनने, पेट के भारीपन और पेट फूलने की समस्या बढ़ जाती है। इसके कारण आपको दिन में आलस बहुत आता है और आप हर समय थका हुआ महसूस करते हैं। वैसे तो इसे आम समस्या समझा जाता है लेकिन नजर अंदाज करने पर यह बीमारी गंभीर भी बन सकती है।  

2 min read
home remedies to get relief from stomach bloating

नई दिल्ली। Home Remedies for Stomach Bloating: पेट फूलने की समस्या से हम अक्सर परेशान रहते है। पेट फूलना यानी ब्लोटिंग एक आम बीमारी हो गई है। यह समस्या तब आती है जब छोटी आंत के अन्दर गैस भर जाता है। इसका सीधा संकेत पाचन क्रिया में गड़बड़ी भी होती है। पेट फूलने का कारण पेट में बनने वाली गैस होती है। जिससे पेट का आकार बढ़ने लगता है। इसे पेट की सूजन भी कहते हैं। ये समस्या कमजोर पाचन तंत्र का भी एक संकेत है। सामान्य तौर पर ऐसा खाना खाने के बाद महसूस होता है। जरूरत से ज्यादा खाना खा लेने, खाने-पीने के दौरान हवा के पेट में चले जाने, स्मोकिंग, मसालेदार और तला भुना खाना खाने से गैस की समस्या होने लगती है। वैसे तो इसे आम समस्या समझा जाता है लेकिन नजर अंदाज करने पर यह बीमारी गंभीर भी बन सकती है। यदि आपके साथ भी इस तरह की समस्या है तो यहां जानें इससे छुटकारा पाने के आसान घरेलू उपाय।

पेट फूलने से राहत पाने के घरेलू उपाय

अदरक :

गैस की समस्या में अदरक तुरंत रारहत देता है। लगभग एक इंच ताजा कच्चे अदरक को कद्दूकस कर लें और इसे खाने के बाद एक चम्मच नींबू के रस के साथ लें। अदरक पेट फूलने की समस्या में बहुत कारगर है। गैस की समस्या से राहत पाने के लिए अदरक की चाय पीना भी एक अच्छा घरेलू उपचार है।

पुदीना :

पेट की किसी भी समस्या के लिए पुदीना काफी फायदेमंद माना जाता है। पेट फूलने की समस्या में इस्तेमाल के लिए आप सबसे पहले 3-4 पुदीने की पत्तियां लें। इसे एक गिलास पानी में अच्छी तरह से उबालें। जब बर्तन में पानी आधा हो जाए, तो बचे हुए पानी को निकालकर ठंडा करें। ठंडा होने के बाद इस पानी का सेवन करें। इससे आपको पेट फूलने की समस्या से राहत मिल सकता है।

अजवाइन :

खाना खाते ही पेट फूलने की समस्या से बचने के लिए आप खाना खाने के तुरंत बाद 1/4 चम्मच अजवाइन को हल्के गुनगुने पानी से निगल लें। आपका पेट भी हल्का रहेगा और गैस भी नहीं बनेगी।

नींबू

एक नींबू ले और उसको काटकर एक गिलास पानी में अच्छी तरह मिला लें। आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा काला नमक भी शामिल कर सकते हैं। घरेलू उपचार के रूप में पेट फूलने की समस्या को दूर करने के लिए यह बेहतरीन नुस्खा माना जाता है।

जीरा, धनिया और सौंफ से बनी चाय :

गैस अथवा पेट फूलने की परेशानी को दूर करने में जीरा, धनिया और सौंफ से बनी चाय को पीना भी फायदेमंद होगा। इसे दिन भर में 3 बार भोजन से पहले अथवा भोजन के बाद पीयें।

Updated on:
21 Dec 2021 05:31 pm
Published on:
19 Nov 2021 05:18 pm
Also Read
View All