घरेलू और प्राकृतिक उपचार

Home Remedies for Anemia: शरीर में हो रही खून की कमी को पूरा करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

Home Remedies for Anemia: शरीर में खून की कमी होना हमारे स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। शरीर में आयरन कम होने का सीधा मतलब है खून की कमी। एनीमिया शरीर में ऑक्सीजन के प्रवाह की कमी के कारण होती है जिससे कई समस्याएं हो सकती हैं। पुरुषों को मुकाबले महिलाओं के शरीर में खून की कमी अधिक होती है। कुछ घरेलू उपाय द्वारा खून की कमी को पूरा कर सकते हैं।  

2 min read
Home remedies to get rid of Anemia

नई दिल्ली। Home Remedies for Anemia: शरीर में अगर पर्याप्त मात्रा से कम खून में कमी आना स्वास्थ्य के लिए बहुत नुकसानदायक हो सकता है। खून की कमी होने पर शरीर में कई तरह की समस्‍याएं शुरू हो जाती हैं और कई दिनों तक ऐसा रहने ने गंभीर बीमारियां भी हो सकती है। शरीर में आयरन की कमी मतलब कि खून की कमी। हमारे स्वस्थ्य शरीर के लिए पोषक तत्वों के साथ-साथ आयरन भी जरूरी होता है। जो हमारे शरीर में रेड ब्लड सेल्स का निर्माण करता है। पुरुषों को मुकाबले महिलाओं के शरीर में खून की कमी अधिक होती है।

शरीर में अगर आयरन या विटामिन B की प्रॉब्लम आती है तो हीमोग्लोबिन तेजी से कम होने लगता है। जिसके चलते थकान-कमजोरी महसूस होने लगती है। अगर इसे समय पर ध्यान नहीं दिया तो किडनी फेल होने के साथ कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता सामना। तो आइए जानते हैं उन घरेलू उपायों के बारे में जिसके द्वारा हम शरीर में होने वाली खून की कमी को पूरा कर सकते हैं।

खून की कमी को पूरा करने के घरेलू उपाय

सेब का सेवन करें :

सेब भी एनीमिया यानी कि खून की कमी को दूर करने में फायदेमंद होता है। अगर रोज एक सेव खाया जाए तो यह शरीर की कई समस्‍याओं को दूर रखने के साथ साथ खून की कमी को भी दूर करता है।

अंजीर का दूध का सेवन करें :

यह खून में हीमोग्लोबिन बढ़ाने का घरेलू उपाय है क्योंकि अंजीर आयरन से भरपूर होता है। दूध में अंजीर और इलायची के टुकड़ों को धीमी आंच पर उबालकर रात को सोते समय पीने की सलाह दी जाती है। ऐसा हफ्ते में दो बार करें।

चुकंदर का सेवन करें :

खून की कमी को तेजी से पूरा करने के लिए रोज चुकंदर का जूस पिएं। आप चाहें तो इसे सलाद में भी खा सकते हैं। ऐसा करने से जल्‍द ही शरीर में खून की कमी दूर होगी। अगर आप इसे मीठा बनाना चाहते हैं तो इसमें गुड मिलाकर पिएं, ये और भी फायदेमंद होगा।

गुड़ का सेवन करें :

गुड़ को आयरन का भंडार कहा जाता है। इसका सेवन कर आप तेजी से आपना हीमोग्लोबिन बढ़ा सकते हैं। इसके लिए एक चम्मच गुड़ रात को पानी भिगो दें और सुबह इसे पी लें।

अनार का सेवन करें :

अनार को तो आयरन और हीमोग्लोबिन दोनों बढ़ाने में कारगर माना जाता है। वहीं अनार में मैग्नीशियम, कैल्शियम, विटामिन C के अलावा आयरन भी अच्छी मात्रा में होता है। इसे लेने के लिए एक गिलास गुनगुने दूध में दो चम्मच अनार पाउडर डालकर पीने से हीमोग्लोबिन बढ़ाया जा सकता है। इसके साथ ही रोजाना ब्रेकफास्ट में अनार का जूस पीना या फिर दानों के रूप में भी इसे लिया जा सकता है।

Updated on:
22 Dec 2021 12:55 pm
Published on:
22 Dec 2021 12:53 pm
Also Read
View All