घरेलू और प्राकृतिक उपचार

Eyes Pain Remedies: स्ट्रेस और थकान की वजह से आंखों में हो सकती हैं ये समस्याएं, इन उपायों से पाएं राहत

Health Tips: अक्सर जब हम कंप्यूटर या मोबाइल में ज्यादा काम कर लेते हैं तो इसका सीधा इफ़ेक्ट हमारे आंखों के ऊपर भी पड़ता है, हमारी आंखों से साफ़-साफ़ दिखाई देना बंद हो जाता है, वहीं कई बार आंखों में दर्द होने के साथ-साथ सिर दर्द की समस्या भी कई बार बढ़ जाती है।  

2 min read
home remedies to relieve eyes pain

Health Tips: आंखों में दर्द के पीछे कई कारण हो सकते हैं, इसका मुख्य कारण होता है कि लंबे समय तक जब आप मोबाइल या लैपटॉप का इस्तेमाल कर रहे हों तो ये दिक्क्तें ज्यादा बढ़ी हुई रहती हैं। इसलिए जानिए यदि छुटकारा पाना चाहते हैं तो कौन-कौन से घरेलू उपाय आपके काम आ सकते हैं। जो इस दर्द की समस्या को दूर करने में बहुत ही ज्यादा असरदार साबित हो सकते हैं।

शहद
आँखों में जलन की समस्या को दूर करने के लिए आप शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं, शहद का इस्तेमाल आंखों को ठंडक पहुंचाता है, वहीं यदि कंप्यूटर या लैपटॉप में बहुत ही ज्यादा काम रहता है तो सोने से पहले आप शहद को आप अपनी आंखों के ऊपर लगा सकते हैं। इससे दर्द और जलन दोनों से ही राहत मिलता है।

अनार की पत्तियां
आंखों की समस्या से राहत दिलाने में अनार की पत्तियों बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अनार की पत्तियों को पीसकर, इसका रस आंखों पर लगाने से दर्द से राहत मिलता है और साथ ही ये आंखों की परेशानी कम करने में मदद करता है।

आलू
आंखों की समस्या से राहत दिलाने में आलू बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि आलू का टुकड़ा आंखों पर लगाने से दर्द से तुरंत राहत मिलता है। इसलिए आलू के टुकड़े को दो भागों में काट लें और इसे आंखों के ऊपर थोड़ी देर के लिए रख दे।

खीरा
आंखों की समस्या से राहत दिलाने में खीरा बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। खीरा का इस्तेमाल करने से आंखों के दर्द से राहत मिलता है। इसलिए खीरे के टुकड़े को आंखों पर रखें। इससे आपको जल्द ही राहत मिलेगा।

यह भी पढ़ें: स्वाद बढ़ाने के चक्कर में रुमाली रोटी का करते हैं सेवन तो सेहत को हो सकती हैं ये गंभीर समस्याएं

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Published on:
13 May 2022 05:32 pm
Also Read
View All