घरेलू और प्राकृतिक उपचार

Home Remedies: गर्मी में भूख न लगने कि दिक्क्तों से रहते हैं परेशान तो अपना सकते हैं इन घरेलू उपायों को

Home Remedies: गर्मी में यदि भूख न लगने कि समस्या से परेशान रहते हैं तो आप इन घरेलू उपायों को अपना सकते हैं, ये घरेलू उपाय स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्यायों को दूर करने में मदद करती हैं।  

2 min read
home remedies will increase hunger in summer

Home Remedies: गर्मी के मौसम में ज्यादातर लोगों को भूख नहीं लगती है, ऐसे में इस मौसम में यदि आप भी भूख न लगने कि समस्या से परेशान रहते हैं तो इन उपायों को अपना सकते हैं। जानिए इन उपायों के बारे में जो भूख न लगने कि समस्या को दूर करने में बहुत ही ज्यादा मदद कर सकते हैं। पाचनतंत्र की समस्या से यदि निजात पाना चाहते हैं और भूख को बढ़ाना चाहते हैं तो ये घरेलू उपाय आपके बेहद काम आ सकते हैं।

अजवाइन का करें सेवन
अजवाइन का सेवन सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। यदि आप गर्मी के मौसम में भूख न लगने कि समस्या से परेशान रहते हैं तो अजवाइन का सेवन कर सकते हैं। ज्यादा फायदा चाहते हैं तो अजवाइन के साथ काला नमक का सेवन भी कर सकते हैं। इसलिए अजवाइन का सेवन गर्म पानी का सेवन जरूर करें।

नींबू पानी का करें सेवन
नींबू पानी का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत ही ज्यादा अच्छा होता है, यदि आप ज्यादा फायदा पाना चाहते हैं नींबू के साथ गर्म पानी का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको भूख भी लगेगी और ये पेट से जुड़ी कई समस्यायों को भी दूर कर देगा। इसलिए आप नींबू का रोजाना सेवन कर सकते हैं।

त्रिफला चूर्ण का करें इस्तेमाल
भूख न लगने कि समस्या को दुर करना चाहते तो त्रिफला चूर्ण का सेवन बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है, इसका सेवन आप रोजाना गुनगुने पानी के साथ कर सकते है। रोजाना एक चम्मच त्रिफला चूर्ण को लें और इसका गर पानी के साथ सेवन करें।

यह भी पढ़ें: नींद खुलने के तुरंत बाद कभी न करें ये काम, वरना सेहत को हो सकते हैं कई सारे गंभीर नुकसान

लौंग, सोंठ के चूर्ण का सेवन करें
ज्यादा फायदा चाहते हैं तो लौंग और सोंठ के चूर्ण का सेवन कर सकते हैं, इनका सेवन आपकी भूख को बढ़ा सकता है। इसके रोजाना सेवन से पाचन क्रिया मजबूत होती जाती है, और आपको सही तरीके से भूख का अहसास होता है। आप रोजाना सोंठ, लौंग और धनिया का सेवन कर सकते हैं। इसके बाद रोजाना आप 2 ग्राम इस चूर्ण का सेवन करें।

यह भी पढ़ें: पेट दर्द और अपच से पाना चाहते हैं छुटकारा तो अपनाएं इन घरेलू उपायों को

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

Published on:
15 May 2022 09:03 pm
Also Read
View All