होम अप्लाएंसेज

Motorola Smart TV: इन शानदार ऑफर्स के साथ 29 सितंबर को बिक्री के लिए होंगे उपलब्ध

Flipkart पर होगी Motorola Smart TV की बिक्री इन बैंक के कार्ड पर मिलेगा अतिरिक्त डिस्काउंट

2 min read

नई दिल्ली: Motorola ने अपने पहले स्मार्ट टीवी रेंज को इसी हफ्ते भारत में लॉन्च किया है। कंपनी ने इस टीवी को छह स्क्रीन साइज में पेश किया है। इनमें 21, 43 Full HD, 43 Ultra HD, 50, 55 और 65 साइज के टीवी शामिल हैं। इनकी कीमत क्रमश: 13,999, 24,999, 29,999, 33,999, 39,999 और 64,999 रुपये है। इन टीवी को बिक्री के लिए पहली बार ऑनलाइन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट ( Flipkart ) पर 29 सितंबर से उपलब्ध कराया जाएगा।

मोटोरोला स्मार्ट टीवी ऑफर्स

फ्लिपकार्ट पर 29 सितंबर को होने वाले सेल के दौरान ग्राहक कई सारे ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं। अगर आप खरीदारी के दौरान आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड से ईएमआई ट्रांजेक्शन करते हैं तो आपको 5% का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक के डेबिट कार्ड से भुगतान करने पर भी 5% का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा। साथ ही आप महज 199 रुपये में कंपल्टि मोबाइल प्रोटेक्शन और नो-कॉस्ट ईएमआई का फायदा उठा सकते हैं।

मोटोरोला स्मार्ट टीवी फीचर्स

यह स्मार्ट टीवी autotunex डिस्प्ले टेक्नोलॉजी के साथ आता है। इसके अलावा इसमें HDR10, Dolby Vision, MEME, Front Firing Speakers, DTS Surround Sound, BlazeX Performance, IPS LCD स्क्रीन दिया गया है। साउंड के लिए कंपनी ने amphi टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है, जो 30W फ्रंट फेसिंग डॉल्बी ऑडियो स्पीकर सपोर्ट के साथ आता है। इसमें ग्राफिक्स प्रोसेसिंग के लिए Mali 450 GPU दिया गया है। इन टीवी में 2.25 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज दी गई है।

Published on:
19 Sept 2019 05:53 pm
Also Read
View All