नई दिल्ली: Apple iPhone 11 सीरीज को इसी महीने लॉन्च किया गया है। इनमें iPhone 11, iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max शामिल हैं। इन तीनों आईफोन को भारत में 27 सितंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। लेकिन अगर आप इन लेटेस्ट आईफोन्स का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबर है। क्योंकि इन तीनों फोन्स को ऑनलाइन साइट फ्लिपकार्ट ( Flipkart ) पर 20 सितंबर से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध करा दिया गया है।