Samsung ने अपने A सीरीज के दो नए स्मार्टफोन Galaxy A50s और Galaxy A30s को भारत में लॉन्च कर दिया है। दोनों ही स्मार्टफोन Galaxy A50 और Galaxy A30 के अपग्रेड मॉडल हैं। ग्राहक इन स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स साइट अमेजन, फ्लिपकार्ट, पेटीएम मॉल और कंपनी की ऑनलाइन साइट से खरीद सकते हैं। लॉन्चिंग ऑफर के तहत रिलायंस जियो और एयरटेल के यूजर्स को डबल डाटा का फायदा मिलेगा। इसके अलावा वोडाफोन आइडिया के यूजर्स को 225 रुपये के प्लान पर 75 रुपये का कैशबैक मिलेगा।