Lenovo Carme वॉच पेडोमीटर के सपोर्ट के साथ आता है। इसके अलावा इसमें 24x7 हार्ट रेट मॉनिटर और स्लीप मॉनिटर दिया गया है। साथ ही फिटनेस स्मार्ट वॉच होने की वजह से इसमें 8 स्पोर्ट मोड का सपोर्ट दिया गया है। इसमें स्किपिंग, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, फुटबॉल, स्विमिंग, वॉकिंग, रनिंग और साइकलिंग शामिल हैं। अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें वेदर फोरकास्ट, फोन सर्च, अलॉर्म रिमाइंडर, स्टॉपवॉच और सोशल मीडिया ऐप्स, कॉल्स, टेक्स्ट मैसेज और ईमेल के लिए स्मार्ट नोटिफिकेशन का सपोर्ट दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इस वॉच में ब्लूटूथ वर्जन 4.2 का सपोर्ट दिया गया है। यूजर्स इस वॉच को अपने डिवाइस पर लाइफ ऐप के जरिए कनेक्ट कर सकेंगे।