Samsung Galaxy A50s को दो वेरिएंट के साथ पेश किया गया है। इसके 4 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये और 6 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत24,999 रुपये है। दूसरी तरफ Galaxy A30s को 16,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह कीमत 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज की है। इन दोनों स्मार्टफोन को प्रिज्म क्रश वॉयलेट, प्रिज्म क्रश ब्लैक और प्रिज्म क्रश व्हाइट कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।