भारत में Realme XT को तीन वेरिएंट के साथ लॉन्च किया गया है। इनमें 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये, 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये और 8 जीबी रैम व128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये रखी गई है। इस स्मार्टफोन को ऑनलाइन साइट फ्लिपकार्ट ( Flipkart ) और कंपनी की साइट पर 16 सितंबर को दोपहर 12 बजे बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। स्मार्टफोन के साथ मिल रहे लॉन्चिंग ऑफर्स की बात करें तो पेटीएम से खरीदारी करने पर 2,000 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा। ग्राहक फोन को Pearl Blue और Pearl White कलर ऑप्शन पर खरीद सकते हैं।