नई दिल्ली: OnePlus 7T और OnePlus TV को 26 सितंबर को शाम 7 बजे लॉन्च किया जाएगा। लेकिन इससे पहले ही इस स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स साइट अमेजन ( Amazon ) पर लिस्ट कर दिया गया है। मतलब की इस स्मार्टफोन को एक्सक्लूसिव तौर पर अमेजन पर बेचा जाएगा। वहीं, कंपनी ने अपने प्लेटफॉर्म पर एक कॉन्टेस्ट का आयोजन भी किया है। इसके तहत यूजर्स को इस स्मार्टफोन के फीचर्स को गेस करना है और सही होने पर उन्हें OnePlus 7T मुफ्त में मिलेगा।